Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare | बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें

Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare

बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें | बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें | स्टेट बैंक/एसबीआई/भारतीय स्टेट बैंक/पीएनबी /बैंक ऑफ बड़ौदा/केनरा  में आधार कार्ड लिंक कैसे करें/aadhar card ko bank se link kaise kare/bank se aadhar card link kaise kare 

हम अपने इस लेख के माध्यम से अपने सभी पाठको को बताना चाहते हैं कि, Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare और इसकी पूरी प्रक्रिया का वर्णन हम आपके सामने रखेंगे ताकि आप सरलतापूर्वक अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक कर सकें।

Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare और इससे होने वाले लाभो की भी पूरी सूची हम आपके सामने रखेंगे ताकि आप समझ सकें कि, बैंक खाते को आधार से क्यूं लिंक करना जरुरी हैं साथ ही हम Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare इससे हमारी बैंकिगं प्रणाली में होने वाले लाभो का भी वर्णन करेंगे।

बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare

इससे पहले हम अपने पाठको के समक्ष आधार कार्ड से जुडी कुछ जरुरी जानकारी भी प्रस्तुत करना चाहते हैं जो कि, इस प्रकार हैं-

आधार कार्ड- एक नजर में

                 आधार कार्ड एक परिचय पत्र हैं जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नाम से जाना जाता हैं। हमारे देश में भिन्न-भिन्न पहचान पत्र का उपयोग किया जाता हैं जिसके कारण कई तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं और हर जगह इन दस्तावेजो को मान्यता भी नहीं दी जाती हैं इसलिए भारत सरकार ने आधार कार्ड की शुरुआत की जो हर भारतीय की पहचान करता हैं और ये प्रमाणित करता हैं कि, अमुक व्यक्ति भारत का नागरिक हैं।

इस आधार कार्ड के द्धारा हमारे भारतवासी कई तरह की सुविधाओ का लाभ ले सकते हैं और साथ ही ये हर जगह और हर काम के लिए अब आधार कार्ड की ही मांग होती जिससे इसकी प्रासंगिकता को समझा जा सकता हैं।

Read: जानिए आधार कार्ड से लोन कैसे मिलेगा

क्यूं करें आधार कार्ड को बैंक से लिंक ?

हमारे कई पाठकगण ऐसे होंगे जिनके भीतर ये प्रश्न उठता होगा कि, आखिर क्या जरुरत हैं आधार कार्ड को बैंक से लिंक कराने की? हमारा दायित्व है कि, हम आपको आपकी हर जानकारी दें और इसी कर्तव्य का हम पालन करेंगे।

आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ना इसलिए जरुरी हैं ताकि हम सरलता से अपने बैंक खाते का संचालन कर सके और इससे संबंधित हर लाभ का सरलता से और सहजता से प्राप्त कर सकें और हर हमारी बैंक खाते में पूरी स्पष्टता आ सके और हमारी बैंकिग कार्यवाई पारदर्शी बनें।

आधार कार्ड + बैंक खाता = सामाजिक आर्थिक पहचान

आधार कार्ड, हमारी पहचान हैं और हमारी पहचान को प्रमाणित करने का सबसे सरल तरीका हैं। आधार कार्ड हमारी सामाजिक पहचान हैं और बैंक खाता हमारी आर्थिक पहचान हैं इन दोनो को जोडने के लिए ही सरकार ने ये कदम उठाया हैं कि, हम अपने नागरिको की इस सामाजिक और आर्थिक पहचान को जोड कर उसे संयुक्त कर दे ताकि हमारे नागरिको को इससे लाभ मिले और उनका विकास हो सकें।

अन्त, उनका सामाजिक और आर्थिक अस्तित्व ना सिर्फ बना रहे बल्कि विकास की राह में प्रगति भी करें।

Read: मोबाइल से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कैसे करें

आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने के लाभ

आधार कार्ड को बैंक खाते से जोडने के हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं इसकी पूरी सूची इस प्रकार हैं-

  1. हमारी बैंकिंग प्रणाली पारदर्शी हो,
  2. हमारी बैंकिंग प्रणाली सुचारु तौर पर चले,
  3. हमारी बैंकिंग प्रणाली में कोई लापरवाही ना हो,
  4. हम सहजता से और सरलता से अपने बैंक खाते का संचालन कर सके,
  5. हमारे बैंक में होने वाली हर गतिविधि की हमे हर पल जानकारी मिले आदि।

उपरोक्त कुछ लाभ हैं जो हमे तब मिलते हैं जब हम अपने आधार कार्ड को बैंख खाते से लिंक करेंगे।

कैसे लिंक करे अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से ?

अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल औऱ सहज हैं। अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जोडने के कई तरीके हैं जिनका आप प्रयोग कर सकते हैं जिनका हम पूरी प्रक्रिया के साथ इस प्रकार प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं इस प्रकार-

Read: अब सिर्फ एक Click से जानिए Aadhar Card से जुड़े सभी सवाल!

  1. इन्टरनेट बैकिंग की मदद से करें लिंक

इन्टरनेट बैकिंग से द्धारा हम बेहद सरलता से अपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले आपको अपने इन्टरनेट बैकिंग में लॉगिन करना होगा,
  • लॉगिन करने के लिए आप अपने आई.डी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा,
  • इसके बाद आपको ’’ मेरा खाता ’’ का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपको ’’ खाते को बैंक से लिंक करें ’’ के विकल्प पर क्लिक करें,
  • आधार में पंजीकरण करने के लिए आपको अपना ’’ प्रोफाइल पासवर्ड ’’ दर्ज करना होगा,
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा,
  • इसके साथ ही आपकी बैंक से आधार कार्ड जोडने की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और आपका बैंक खाता आपके आधार से लिंक हो जायेगा।

उपरोक्त माध्यम से आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं।

  1. एस.एम.एस की मदद करें लिंक

आपकी सुविधा के लिए ही इस प्रक्रिया को शुरु किया गया हैं जिसके तहत आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार हैं-

  • अपने फोन के संदेश विकल्प को खोलें,
  • उसमें पहले आप यू.आई.डी लिखे और उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें,
  • इस संदेश को आप 567676 पर भेज दे,
  • इसके बाद आपको स्वीकृति संदेश मिल जायेगा,
  • इसके बाद एक संदेश आयेगा जिसमें आपके बैंक खाते और आधार की जानकारी होगी, आप उन्हें पुन-जांच लें,
  • इस के बाद जब आप पुष्टि के के विकल्प का चयन करेंगे,
  • इसके बाद फिर से आपको एक संदेश मिल जायेगा जिसके तहत आपका आधार कार्ड, आपके बैंक खाते से जुड जायेगा।

उपरोक्त प्रक्रिया का पालन करके आप सरलता से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर पायेंगे।

  1. बैंक शाखा में जाकर लिंक करें

अपने आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक में जाना होगा,
  • बैंक से आपको ’’ बैंक खाते से आधार जोड़े ’’ का फॉर्म मिलेगा जिसे आपको पूरा भरना होगा,
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नकल पर अपने दस्तख्त करके उसे बैंक मे जमा करा दें।

बस इतनी-सी प्रक्रिया के तहत आप सरलता से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं।

Read: अब EPF से 75 प्रतिशत से कम राशि भी निकाले

  1. ए.टी.एम से करें लिंक

आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार हैं-

  • इसके लिए आपको अपने बैंक के ए.टी.एम में जाना होगा,
  • अपने कार्ड को मशीन में डाले और अपना पिन दर्ज करें,
  • इसके बाद आपको सर्विस पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आपको आधार पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आप अपने बैंक का चयन करें,
  • अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दे,
  • इसके बाद आपको पुष्टि संदेश मिलेगा जिसके तहत आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो जायेगा।

उपरोक्त प्रक्रिया का पालन करके आप अपने आधार कार्ड को बैंक से जोड़ सकते हैं।

Read: {Best Tips} Tension Ko Kaise Door Kare In Hindi

  1. मोबाइल एप्प से करें लिंक

मोबाइल एप्प से अपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक करें इस प्रकार-

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले-स्टोर से मोबाइल बैंक एप्प को इंस्टाल कीजिए,
  • इसमें अपना पंजीकरण कीजिए,
  • इसके बाद आप लिंक आधार के विकल्प का चयन करें,
  • अपने बैंक खाते की संख्या को दर्ज करें,
  • इसके बाद आप अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें,
  • इसके बाद आप जोडे के विकल्प पर क्लिक करें बस इतनी सी प्रक्रिया से ही आप आपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक कर सकते हैं।

उपरोक्त चरणों को अपना कर आप सरलता से लिंक कर सकते हैं।

आपका आधार कार्ड, बैंक से लिंक हैं या नहीं, कैसे जाने ?

अगर आपको नहीं पता कि, आपका आधार कार्ड, बैंक खाते से लिंक हैं या नहीं तो आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं बस कुछ चऱणो का पान करें और जान लें कि, आपका आधार कार्ड लिंक है या नहीं बैंक  खाते से।

  1. इन्टरनेट से जाने

इन्टरनेट से जानने के लिए बस आपको कुछ प्रक्रियाओँ को करना होगा पूरा जो कि, इस प्रकार हैं-

  • आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाईए जिसका लिंक इस प्रकार हैं- https://uidai.gov.in/,
  • इसके बाद आप आधार-बैंक लिंक स्थिति पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आप अपने आधार कार्ड की संख्या दर्ज करें,
  • इसके बाद ओ.टी.पी भेजे पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर संदेश के रुप में एक संदेश आयेगा जिस में आपके आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक होने की पूरी जानकारी होगी।

इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और उपरोक्त प्रक्रिया का पालन करके आप जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड, बैंक से जुडा हैं या नहीं।

  1. एस.एम.एस से जाने लिंक की स्थिति

इसके लिए बस आपको कुछ चरणों को पूरा करना होगा जो कि, बेहद सरल हैं इस प्रकार हैं-

  • अपने फोन में आपको एक नंबर पर फोन करना होगा जो कि, इस प्रकार हैं- *99*99#,
  • 1 दबाकर अपने आधार कार्ड से बैंक खाते से लिंक होने की स्थिति जाने का विकल्प चुनना होगा,
  • इसके बाद आप अपने आधार नंबर को दर्ज करें,
  • आपके पास पुष्टि का विकल्प आयेगा जिसे आपको 1 दबाकर चयनित करना होगा बस इसके बाद आपको आपकी जानकारी मिल जायेगी।

उपरोक्त चरणो का पालन करके आप सरलता से अपने आधार कार्ड से बैंक खाते से लिंक होने की पुष्टि कर सकते हैं।

उपरोक्त प्रक्रियाओ की  सहायता से ना सिर्फ आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं बल्कि उसकी स्थिति भी जांच सकते हैं।

Read: घर बैठे पैसे कैसे कमाए

Leave a Comment