Fasal Rahat Yojana Jharkhand 2024: Online Registration, Form, Pdf Download

Fasal Rahat Yojana Jharkhand 2024:

दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Fasal Rahat Yojana Jharkhand 2024: Online Registration, Form, Pdf Download के बारें में जानकारी देंगे। इसके लिए आपको यह लेख ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा।

दोस्तों जैसा के आप लोग जानते हैं कि किसानों की फसल प्राकृतिक आपदाओं और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण नष्ट हो जाती थी।  परंतु अब सरकार द्वारा किसानो की फसलों को खराब होने से बचने के लिए बहुत योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे किसानों को बहुत लाभ भी प्राप्त हो रहा है। तथा झारखंड सरकार ने भी किसानों को लाभ देने के लिए फसल राहत योजना को शुरू किया है

जिसके माध्यम से झारखंड राज्य के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यदि आप भी इस वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक नीचे तक पढ़े। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Fasal Rahat Yojana Jharkhand Online Registration से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। इसके बाद आप बहुत ही आसानी से इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के किसानों के लिए फसल राहत योजना को शुरू किया है। जिसके माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित आपात स्थितियों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। फसल राहत झारखंड योजना का उद्देश्य किसानों को अनुदान एवं ऋण के माध्यम से फसल उत्पादन के लिए सहायता प्रदान करना है। यानी के इस योजना के माध्यम से फसल संकटों और प्राकृतिक आपदाओं के समय फसल में कोई भी नुकसान होने पर झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। तथा इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा। और अब किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नष्ट होने पर ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

जैसा के हमने आपको बताया है कि झारखंड सरकार द्वारा फसल राहत योजना के तहत राज्य के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यानी के यदि किसानों की फसल 30 से 50 फ़ीसदी खराब होती है तो राज्य सरकार द्वारा ₹3000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। जबकि 50% से ज्यादा फसल खराब होने पर किसानों को प्रति एकड़ ₹5000 का मुआवजा दिया जाएगा।

फसल झारखंड योजना का उद्देश्य

फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि से संबंधित आपात स्थितियों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। क्योंकि जैसा के आप लोग जानते है की प्राकृतिक आपदाओं के कारण से किसानों की सारी फसल नष्ट हो जाती है। जिससे उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की फसल नष्ट होने के बाद उनके घर में खाने-पीने को भी नहीं रहता। क्योंकि वह अपने पूरे साल भर की कमाई फसल उगाने में लगा देते हैं। परंतु फसल राहत योजना के माध्यम से किसानों को अनुदान एवं ऋण के माध्यम से फसल उत्पादन के लिए सहायता प्रदान की जाती है। जिसे किसानों को कृषि संकटों और प्राकृतिक आपदाओं के समय में बहुत मदद मिलेगी।

Kisan Rin Portal App, Login @fasalrin.gov.in 

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा राज्य के किसानों के लिए झारखंड फसल राहत योजना को शुरू किया गया है।
  • फसल राहत योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के सफलतापूर्वक हो जाने के लिए सरकार द्वारा 2000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • जिन किसानों की प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नष्ट हो जाती है। उनको इस योजना कल प्राप्त करवाया जाएगा।
  • फसल राहत योजना का आवेदन करने के लिए आपका कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

फसल राहत योजना की पात्रता

  • आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान हो।
  • किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • जो किसान किसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रहा है। वह इस योजना का पात्र है।

Fasal Rahat Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • खेती के पेपर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक

Fasal Rahat Yojana Jharkhand Online Registration

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य फसल राहत की आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in पर जाना है।
  • अब वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको “किसान पंजीकरण” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको झारखंड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण फार्म के नए पेज पर निर्देशित किया जाएगा। आपको अपने आधार आधार कार्ड पर उल्लेखित आवश्यक विवरण भर देना है।
  • भरने के बाद गेट ओटीपी (वन टाइप पासवर्ड) पर क्लिक कर देना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको भर देना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना है।
  • अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका फसल राहत योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

फसल राहत योजना के लिए लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्व प्रथम आपको फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको “किसान लॉगिन” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक लोगइन पेज खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पासवर्ड से लॉगिन करें या ओटीपी से लॉगिन करें। आपको इन दोनों में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप फसल राहत योजना के लिए लॉगिन कर सकते हैं।

[Form] प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन 2024 

FAQs

फसल राहत योजना को किस राज्य में और किसने शुरू किया है?

फसल राहत योजना को झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू किया गया है।

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

किसी योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

झारखंड फसल राहत योजना के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

₹2000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment