MP Free Laptop Yojana 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू! ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now

MP Free Laptop Yojana 2025 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को मेधावी छात्रों के लिए फिर से शुरू किया है, जो 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं। इस योजना के तहत, पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

आपको बता दें कि, MP Free Laptop Yojana 2024 के तहत फ्री लैपटॉप  हेतु आपके  बैंक खाते में कुल 25,000  रुपयो की राशि को जमा किया जायेगा लेकिन ये राशि आपको तभी मिलेगी जब  12वीं कक्षा मे कम से कम 75 प्रतिशत अंक ( आरक्षित श्रेणी हेतु ) व कम से कम 85 प्रतिशत अंक ( सामान्य श्रेणी हेतु )  प्राप्त करेंगे।

दोस्तों आपको हम यहाँ पर बताने जा रहे कि Laptop Yojana MP 2025 Kab Tak Milega और इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है व आवेदन के लिए आपको क्या क्या दस्तावेजो की आवश्यकता होगी , तो इसके लिए आपको यह लेख ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा।

Helpful Summary of MP Laptop Yojana 2025

योजना का नामMP Free Laptop Yojana 2025
अंतर्गतमध्य प्रदेश सरकार
योजना का लाभफ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र
वर्ष2025
ऑफिसियल वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

MP Free Laptop Yojana 2025 – लक्ष्य क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने, राज्य के बच्चो के 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु प्रेरित व  प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर MP Free Laptop Yojana को लांच किया है जिसका मौलिक लक्ष्य हैं 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियो को पढ़ाई छोड़ने से रोकना और उन्हे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और इसके लिए उन्हें  फ्री लैपटॉप  की सुविधा भी प्रदान की जायेगी ताकि हमारे सभी विद्यार्थी बिना किसी समस्या के अपना – अपना शैक्षणिक विकास सुनिश्चित हो सकें।

MP Free Laptop Yojana  2025 – लाभ व विशेषतायें क्या है?

  • मध्य प्रदेश के हमारे सभी मेधावी विद्यार्थियो को मध्य प्रदेश सरकार द्धारा उनके डिजिटल विकास के लिए फ्री लैपटॉप  प्रदान किया  जायेगा,
  • चयनित सभी योग्य विद्यार्थियो के बैंक खातो मे सरकार द्धारा नये लैपटॉप खरीदने हेतु कुल 25,000  रुपयो की राशि को जमा किया जायेगा,
  • इसके साथ ही साथ विद्यार्थियो प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र  भी प्रदान किया जायेगा,.
  • इस फ्री लैपटॉप से हमारे सभी विद्यार्थी, अपना  शैक्षणिक विकास सुनिश्चित  कर पायेगे,
  • विद्यार्थी ना केवल खुद से आत्मनिर्भरता  के साथ पढ़ाई कर पायेगे बल्कि उन्हें डिजिटल विकास  भी होगा और
  • कुल मिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी इस योजना की मदद से हो पायेगा आदि।

MP Vivah Portal 2025

किन दस्तावेजो की जरुरत होगी?

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड,
  • आवेदक विद्यार्थी का 12वीं कक्षा की मार्कशीट व प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि जरुरी हो),
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • बैंक खाता पासबुक,
  • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और
  • चालू मोबाइल नबंर आदि होना चाहिए।

Eligibility (पात्रता)

  • मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • MP बोर्ड या CBSE/ICSE बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक (कुछ स्रोतों में 85% का उल्लेख भी है, इसलिए आधिकारिक पोर्टल पर जांच करें)।
  • छात्र का बैंक खाता डीबीटी (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना चाहिए।

MP Free Laptop Yojana 2025 Online Registration 

  • MP Free Laptop Yojana 2025 मे, ऑनलाइन आवेदन  करने के लिए आप सभी विद्यार्थियो को इसके  शिक्षा पोर्टल  की आधिकारीक वेबसाइट  के होम – पेज पर आना होगा,
  • होम – पेज पर आने के बाद आप सभी विद्यार्थियो को यहां पर “लैपटॉप वितरण” का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
MP Free Laptop Yojana
  • अब आपको “Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें” पर क्लिक करना होगा।
MP Free Laptop Yojana
  • इसके बाद आपके सामने जो पेज खुला है इसमें आपको अपना “Roll Number” व Year को सेलेक्ट करना है।
MP Laptop Yojana
  • अब यदि आप आवेदन के लिए पात्र है तो आपके सामने registration form खुल जायेगा, इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी मार्कशीट की फोटो अपलोड करनी है और अंत में “Submit” की बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • जिसके बाद आपको इसकी रसीद मिल जायेगी

Leave a Comment