मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना 2024: आवेदन, शासनादेश, फॉर्म Pdf

मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना 2024

आज हम आपको अपने आर्टिकल में मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना के बारे में बताएंगे। हमारे द्वारा बताई गई जानकारी किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी। क्योंकि सरकार किसानों को  5 लाख तक का बीमा इस योजना के द्वारा प्रदान करेगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई है। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि किसान दिन-रात अपने खेत में मजदूरी करके मेहनत से कुछ धन जुटा पाते हैं।

परंतु तेज वर्षा, ओले, आंधी, तूफान एवं अन्य किसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी खेती में नुकसान हो जाता है। तो किसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इन स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार किसानों के लिए नई से नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है। और मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना भी किसानों को लाभ प्राप्त करवाने के लिए शुरू की गई है। तो चलिए इस योजना के बारे में कुछ और जानकारियां प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना कब शुरू हुई?

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की शुरुआत संस्थागत वित्त विभाग ने 14, September 2016 को की गई।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित योजना क्या है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिन किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके लिए इस योजना को लागू करा है। क्योंकि बहुत से किसानों के साथ कुछ ऐसी दुर्घटना हो जाती है। जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाते हैं। उन किसानों को ढाई लाख से  5 लाख तक का बीमा प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य के 56 प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को इस योजना के तहत अलर्ट किया गया है। जिससे कोई भी दुर्घटनाग्रस्त किसान इन अस्पतालों में जाकर ढाई लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना का लाभ केवल वही किसान प्राप्त कर सकते हैं जिनकी सालाना आय 75 हजार रुपए से कम हो। और उनकी उम्र 18 से 70 साल के बीच की होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना शासनादेश 2024 का उद्देश्य

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि कृषि करते समय किसानों के साथ कई प्रकार की दुर्घटना हो जाती है। जैसे गेहूं काटने की मशीन में उनका पैर आ जाता है। या खेत में बहुत से सांप, जहरीले कीड़े किसी भी किसान को काट लेते हैं। इन सभी दुर्घटनाओं से किसान की मृत्यु भी हो जाती है। इसी प्रकार के छोटे एवं गरीब वर्ग के लोगों की स्थिति देखते हुए। इसी उद्देश्य से शुरू किया है की किसानों की इन परिस्थितियों में अधिक से अधिक मदद की जाए। जिसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार किसानो को 2.5 लाख रुपए से लेकर ₹5,00,000 (5 लाख तक) की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे वह किसी भी अस्पताल में जाकर फ्री में इलाज करा सकेंगे।

किसान और सर्वहित बीमा योजना के फायदे

  • योजना का फायदा उन किसानों को दिया जाएगा। जिनके किसी कारणवश हाथ पैर कट जाते हैं। गिरने के कारण चोट लगना, रोड या वायुयान से दुर्घटना आदि हो जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत 2.50 तक का इलाज करवा सकते हैं।
  • 56 प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत बीपीएल वर्ग के किसी भी किसान की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर राज्य सरकार द्वारा किसान के परिवार को 500000 रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का फायदा उत्तर प्रदेश से सभी किसान और कमजोर वर्ग के लोग प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना का फायदा केवल उन किसानों को ही प्राप्त होगा जिनकी सालाना आय 75 हजार रुपए से कम है।
  • इस योजना के तहत बीमा केयर कार्ड बना कर दिया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि चेक मोबाइल नंबर

Mukhyamantri kisan and Sarvhit Bima Yojana 2024 की पात्रता

  • यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए ही है।
  • किसान की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • किसान की सालाना आय 75 हजार से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु हो जाने पर डेथ सर्टिफिकेट
  • हैंडीकैप्ड लोगों के विकलांग सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना 2024 फॉर्म Pdf Download

Mukhyamantri Kisan And Sarvhit Bima Yojana 2024 Online Registration

  • योजना का आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट balrampur.nic.in पर जाना होगा।
  • इस पेज के नीचे विवरण देखें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा। जिसमें नीचे देखें पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म तथा क्लेम फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • जिस पर आप अलग-अलग सिचुएशन के हिसाब से क्लेम कर सकते हैं।
  • पहला आवेदन पत्र – परिवार के मुखिया की दुर्घटनवंश मृत्यु या विकलांगता की दिशा में भरा जाने वाला फॉर्म।
  • दूसरा आवेदन पत्र – यदि बीमा कार्ड बनवाने से पहले किसी दुर्घटना में परिवार का मुखिया विकलांग हो जाता है।
  • तीसरा आवेदन पत्र – इसमें बीमा केयर कांड से पहले गैर अपात्र हॉस्पिटलों में प्राथमिक उपचार विभाग पाने के लिए भरना होगा।
  • चौथा आवेदन पत्र – बीमा केयर कार्ड बनवाने के बाद परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर।
  • पांचवा आवेदन पत्र – बीमा केयर कार्ड बनवाने के पश्चात परिवार के मुखिया का किसी दुर्घटना में विकलांग होने के लिए
  • इन सभी फॉर्म में से आपको अपने अनुसार फॉर्म डाउनलोड करना होगा। और इसका प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • प्रिंटआउट के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • अब अपने सभी दस्तावेजों को इस फॉर्म में अटैच करना होगा। इसके बाद आप संबंधित विभाग में इस फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

Helpline Number

योजना से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रशन उठ रहा है तो आप हेल्पलाइन के माध्यम से पूछ सकते हैं। और 1520, 180030701520 इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में योजना से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान कर दी है। जिससे आपको इस योजना का आवेदन करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। और आप इस योजना के बारे में आसानी से बता सकते हैं। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई सभी जानकारियां आपके बहुत काम आएंगी।

जानिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा कब आएगा?

FAQs

मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना कब शुरू हुई?

14 सितंबर, 2016

मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना का उद्देश्य वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना के लिए कितनी धनराशि प्राप्त करवाई जाएगी?

राज्य के किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों को 2.5 लाख रुपए से लेकर 5 लाख तक की धनराशि प्राप्त करवाई जाएगी।

Leave a Comment