Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो पारिवारिक या सामाजिक कारणों से बाहर जाकर काम नहीं कर सकतीं।
इस Mukhyamantri Work From Home Yojana के तहत महिलाओं को उनकी स्किल और रुचि के आधार पर टाइपिंग, डेटा विश्लेषण, लेखा, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, सिलाई, ग्रेडिंग, और सलाह जैसे कार्य दिए जाते हैं। इसका लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Helpful Information
योजना का नाम | Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 |
बजट | सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। |
लक्ष्य | छह महीने में टाइपिंग, डेटा विश्लेषण, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में 20,000 महिलाओं को रोजगार देना। |
प्रशिक्षण | अकुशल महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। |
आवेदन शुल्क | आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.rajasthan.gov.in/ |
योजना के लाभ (Benefits):
- महिलाएं अपने घर से काम करके आय अर्जित कर सकती हैं।
- महिलाओं को वित्तीय सहायता और आत्मनिर्भरता मिलती है।
- अगर कोई महिला अकुशल है, तो उसे योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है।
- विधवा, तलाकशुदा, हिंसा पीड़ित, और विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
- यह योजना राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में मदद करती है।
- महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकती हैं।
- सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत 2000 महिलाओं को रोजगार देना है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria):
- आवेदक को राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- यह Mukhyamantri Work From Home Yojana केवल महिलाओं के लिए है।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, या हिंसा पीड़ित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Onboarding > Application (Only Female)” विकल्प पर क्लिक करें।

- यदि आप पोर्टल पर पहली बार ए है तो पहले आपको पोर्टल पर रजिस्टर करना है जिससे आपको username और password मिल जायेगा।
- इसके लिए पहले आपको “New User Register” पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपना Jan Aadhaar Number और Aadhaar Card No दर्ज करके “Fetch Details” के बटन पर क्लिक करना है।

- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। इन्हें डालकर लॉगिन करें।

- अब आप पोर्टल पर बहुत सी Opportunities दिखाई देगी इसमें आप अपने हिसाब से जो भी कार्य करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें और “Apply Now” के विकल्प पर क्लिक करें।

- आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक विवरण, और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपको एक आवेदन आईडी मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए संभालकर रखें।
- वेबसाइट पर लॉगिन करके “Applications Made Earlier” विकल्प से अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
निष्कर्ष:
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 राजस्थान की महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो घर बैठे काम करके अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती हैं। यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान से संपर्क करें।
FAQs
प्रश्न: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है?
उत्तर: यह राजस्थान सरकार की योजना है, जो महिलाओं को घर बैठे टाइपिंग, डेटा विश्लेषण, सिलाई जैसे काम देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।
प्रश्न: इस योजना के लिए कौन पात्र है?
उत्तर: राजस्थान की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, जिनके पास जन आधार कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता है, पात्र हैं। विधवा, तलाकशुदा, और विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता मिलती है।
प्रश्न: आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, और दस्तावेज अपलोड करें।
प्रश्न: आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
उत्तर: आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, और शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)।