PM Kanya Ashirwad Yojana 2025:
बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के सिद्धांत को बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं, ताकि उन्हें सम्मानपूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान किया जा सके। हालाँकि, प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना 2024 नाम से कोई आधिकारिक योजना सरकार द्वारा शुरू नहीं की गई है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस योजना के तहत ₹2000 मासिक सहायता या ₹1,80,000 की राशि देने का दावा पूरी तरह फर्जी है।
हम अपनी सभी बालिकाओं और अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों (जैसे pmindia.gov.in, mygov.in, या pib.gov.in) से जानकारी की पुष्टि करें। इसके बजाय, सरकार द्वारा संचालित अन्य वैध योजनाओं का लाभ उठाएँ, जैसे:मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (उत्तर प्रदेश): यह योजना बालिकाओं के विकास के लिए शुरू की गई है, जिसमें छह चरणों में कुल ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा को बढ़ावा देती है।
दोस्तों मैं आपको एक दूसरी कन्या योजना के बारे में जानकारी दूंगा जो कि कन्या सुमंगला योजना है, यह एक बहुत ही प्रभावशाली योजना है इस योजना के तहत बालिकाओं को Rs. 15000 की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से की जाएगी यह एक बहुत ही अच्छी योजना है इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि आपको कन्या आशीर्वाद योजना को अप्लाई ना करके आपको कन्या सुमंगला योजना अप्लाई करना चाहिए इस योजना को अप्लाई करने के लिए मैंने सभी जानकारी दे दी है आपको नीचे दिए गए चरणों का का पालन करना होगा |
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड होना अनिवार्य है |
- स्कूल में दाखिले का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए |
- जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है |
- आवेदक लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है |
- लड़की को शादी की राशि तभी मिलेगी जब उसके 18 वर्ष पूरे हो जाएँगे |
- उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी ही Kanya Sumangla Yojana का लाभ ले पाएँगे |
How to Apply (कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन)
सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा उसके लिए आप यहाँ पर भी क्लिक कर सकते है। “https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php”
अब आपको ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर ‘Citizen Services Portal’ ऑप्शन में “Apply Here” पर क्लिक करना है।
अब नए पेज में आवेदक को कुछ जानकारी देनी होगी और अंत में ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा
अब नया पेज खुलेगा जिसमे आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना होगा | नीचे स्क्रॉल कर के मैं सहमत हूँ ऑप्शन पर क्लिक करके “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें
सही ओटीपी डालने के बाद आवेदक पंजीकरण हो जायेगा और आपको एक यूजर आईडी मिलेगी | पासवर्ड वही रहेगा जो अपने चुना होगा
- सारी जानकारी सही से भरें और मांगे गए सारे documents upload कर दें | अंत में फॉर्म submit कर दें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें |
- ऐसा करने पर आपका कन्या सुमंगला ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा |
Check More Latest Upcoming Schemes In India