Quick Links
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2023:
Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2023 Online Registration/Kya Hai/Benefits in Hindi
झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एक योजना की शुरुआत की है। जो झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2023 है। योजना स्वास्थ्य कर्मियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए तथा काम में और अधिक ध्यान लगाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का एक बहुत बड़ा फायदा यह भी है कि राज्य के लोगों को चिकित्सा से संबंधित प्रत्येक समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो पाएगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के बारे में और कुछ जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

Swasthya karmi Protsahan Samman Yojana 2023
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत झारखंड स्वास्थ्य कर्मी पुरुष सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया था। और इस योजना के तहत ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों में प्रखंड राज्य स्तर पर तथा जिला स्तर पर सबसे अच्छा कार्य करने वाले को इस योजना का लाभ प्राप्त कराया जाएगा और साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिससे राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। जिससे उन्हें भी झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस योजना के बारे में हम आपको और जानकारियां प्रदान करेंगे। जैसे यह योजना क्या है। इसका लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य आदि।
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य
इसी उद्देश्य से Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2023 को शुरू किया गया है कि स्वास्थ्य कर्मी राज्य के नागरिकों के लिए अच्छे से अच्छा काम कर सकें। और राज्य के नागरिकों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस योजना का उद्देश्य यह भी है कि वहां के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा सके। और स्वास्थ्य कर्मी को सम्मान भी दिया जाएगा। सम्मान मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी और भी लगन से अपना काम करेंगे। और इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य कर्मी के चयन की प्रक्रिया क्या होगी।
स्वास्थ्य कर्मी का चयन इस तरह किया जाएगा की राज्य में सबसे बेहतर कार्य करने वाले को चुना जाएगा। इसका लाभ राज्य लेवल, जिला लेवल तथा प्रखंड स्तर पर उन कर्मियों को बेहतर कार्य करने वाले को Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2023 के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करवाया जाएगा। और इस कार्यक्रम के दौरान वित्तीय तथा भौतिक उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रशासन सम्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 झारखंड | रजिस्ट्रेशन
जिलों को तीन भागों में बांटा जाएगा।
राज्य सरकार ने झारखंड स्वास्थ्य कर्मियों सम्मान योजना के अंतर्गत योजना का लाभ प्राप्त करवाने के लिए यह तय किया है कि जिलों को तीन भागों में बांटा जाएगा। और साथ ही यह भी तय किया गया है कि सबसे पहले राज्य के उन जिलों को चुना जाएगा। जहां पर 11 से अधिक प्रखंड हो। इसीलिए उनको प्रथम श्रेणी में रखा जाएगा। जिसके बाद दूसरी श्रेणी में उन जिलों को रखा जाएगा। जहां पर 8 से लेकर 11 प्रखंड मौजूद हो। और तीसरी श्रेणी में उनका चुनाओ किया जाएगा। जहा पर 8 से कम प्रखंड हो। तथा राज्य के इन जिलों में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का लाभ एवं विशेषताएं
- झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य स्तर पर कार्यक्रम करवाया जाएगा।
- इस योजना के तहत झारखंड राज्य के स्वास्थ्य कर्मीयो का मनोबल भी बढ़ेगा।
- राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी सुविधाए जल्द से जल्द प्राप्त करवाई जाएगी।
- इस योजना का लाभ वही के स्वास्थ्य कर्मियों को प्राप्त करवाया जाएगा।
- प्रखड लेवल पर भी इसका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- स्वास्थ्य कर्मियों का चयन करने के लिए राज्य के सभी जिलों को तीन भागों में बाटा जाएगा।
- इस योजना का संचालन झारखंड सरकार द्वारा चलाया गया है।
- स्वास्थ्य विभाग जिला स्तरीय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निष्कर्ष
जैसा के हमने आपको अपने इस आर्टिकल में बताया है कि झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य कर्मी के लिए एक योजना की शुरुआत की है। जिससे उन कर्मचारियों के प्रयोत्साहन को सम्मानित किया जाएगा। इस स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना से वहा के नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारीया जल्द से जल्द प्रदान करवाई जाएगी। जिससे उन्हें बहुत लाभ प्राप्त होगा। और स्वास्थ्य कर्मी का सम्मान करने से उनमें अधिक से अधिक कार्य करने की भी इच्छा उत्पन्न होगी। हम आशा करते है कि हमारे द्वारा बताई गई इस योजना की सभी जानकारी से आपको बहुत फायदा होगा। और आप इस योजना का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
Jharkhand Ration Card List 2023 AAY/White/Green
FAQs
झारखंड सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है।
स्वास्थ्य कर्मियों तथा कर्मी दलों को प्रोत्साहन करने के लिए सम्मानित करना है।