यूपी बीसी सखी योजना 2023 पंजीकरण | UP BC Sakhi Yojana 2023 Registration

UP BC Sakhi Yojana 2023

UP BC Sakhi Yojana 2023 । यूपी बीसी सखी योजना 2023 | बीसी सखी योजना ऑनलाइन फॉर्म 2023 last Date | up bc sakhi yojana 2023 kya hai in hindi/online apply | up bc sakhi yojana 2023 registration in hindi

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक और योजना के बारे में बताएंगे। यह योजना केवल महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसीलिए इस योजना का आवेदन केवल महिलाएं ही कर पाएगी। और जैसा की आप लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई ओर बहुत सी योजनाओं को शुरू किया गया है। और सरकार ने महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तक Banking सुविधाएं प्रदान की जाएगी। और साथ ही महिलाओं को BC सखी पदो पर भर्ती कराने के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा।

जिसमें महिलाओं का कार्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर नागरिकों को Banking सुविधाएं जैसे पेसो का लेन देन आदि डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। अब आप यह सोच रहे होंगे कि आप इस योजना का आवेदन कैसे करेंगे तो आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम अपने इस आर्टिकल में यूपी बीसी सखी योजना से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान करेंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल पूजा पढ़ना होगा।

UP BC Sakhi Yojana 2023 Kya Hai

यदि आप भी यूपी बीसी सखी योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको यह बता दे कि UP BC Sakhi योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 22 मई 2020 को शुरु की गई है। सरकार ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू किया है। जिसके तहत महिलाओं का बैंक में कारसपोटेड BC सखी के रूप में तैनाती की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर Digital के माध्यम से Banking सेवाओं को प्रदान करके पैसों का लेनदेन किया जाएगा। जिससे वहा के सभी नागरिक Banking सेवाओं से जुड़ी सभी जानकारियां, सरकारी स्कीमो तथा सब्सिडी के बारे में भी सही रूप से अवगत कराने का कार्य किया जाएगा। और सरकार द्वारा इस योजना के तहत महीलाओ को शुरू में प्रतिमाह 4000 रुपए प्रदान लिए जाएंगे।

यूपी बीसी सखी योजना 2023 क्या है?

यूपी बीसी सखी योजना के तहत महिला को प्रत्येक घर जाकर Banking सेवाए प्रदान करने के लिए डिवाइस की ज़रुरत होगी। और डिवाइस खरीदने के लिए सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपए की राशि भी देगी। और साथ ही Bank के माध्यम से आवेदक महिला को लेन देन पर कमिशन भी प्राप्त करवाया जाएगा। तथा BC सखी के रूप में कार्य करने पर महिलाओं को Bank की तरफ से 1200 रुपए की राशि भी दी जाएगी। और वह महिला Bank से ब्याज मुक्त ऋण भी ले सकती है।

बीसी सखी योजना के उद्देश्य

बीसी सखी योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग सेवा से जोड़ कर उन्हें बेहतर रोजगार प्रदान करना है। क्योंकि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हमारे देश में महिलाओं को बहुत कम रोजगार करवाया जाता था। बहुत से लोग महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर बुरा मानते थे। परंतु अब समय के साथ साथ बहुत से लोगों की यह सोच भी बदल चुकी है कि महिलाओं को घर से बाहर जाकर रोजगार नहीं करना चाहिए। और महिलाओं के लिए सरकार अब नई से नई योजना चला रही है। यूपी बीसी सखी योजना को शुरू करने का उद्देश्य भी यही है कि अधिक से अधिक महिलाएं रोजगार हो। और वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

Uttar Pradesh Ration Card List 

यूपी बीसी सखी योजना के क्या लाभ है?

  • यूपीवीसी सखी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में जाकर नागरिकों को Bank सेवाओं, रुपयों की लेनदेन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिकों को बार-बार बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सरकार द्वारा आवेदक महिला को 6 महीने तक ₹4000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • विभाग की तरफ से आवेदक महिला को पोशाक का वितरण भी किया जाएगा।
  • UP BC सखी योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से लोगों को bank सखी द्वारा जनधन सेवाओं, लोन मुहैया करवाना, लोन की रिकवरी एवं स्वयं सहायता समूह की सेवाए प्रदान करना है।
  • महिला को डिवाइस की खरीद के लिए ₹50000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को लैपटॉप, डेस्कटॉप, कंप्यूटर कार्ड रीडर, इंटीग्रेटेड उपकरण, बीओसी मशीन जैसे उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं को यूपी बीसी सखी योजना के माध्यम से Bank से जोड़ने के लिए बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट के पदों पर नियुक्ति प्रदान करना है।
  • इस योजना के अंतर्गत कुल 3,535 पदो पर Bank सखी की भर्ती की जाएगी।
  • महिलाओं को Bank के माध्यम से Digital लेन-देन पर कमीशन प्रदान की जाएगी।
  • यूपी बीसी सखी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को Bank सेवा सरल एवं आसान तरीके से प्राप्त करवाई जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रोजगार प्राप्त करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

UP BC Sakhi Yojana की पात्रताए

  • आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • और महिला दसवीं पास होनी चाहिए।
  • महिला पढ़ और लिख सके।
  • महिला को Bank सेवाओं की समझ और लेन-देन आना चाहिए।
  • महिला को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने की समझ आनी चाहिए।

BC सखी योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • फोटो पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दसवीं की मार्क शीट
  • मोबाइल नंबर

UP BC Sakhi Yojana 2023 Online Registration

  • UP BC Sakhi Yojana का आवेदन करने के लिए आपको अपने मोबाइल पर Google play store ओपन करना होगा।
  • इसके बाद सर्च बॉक्स में आपको BC Sakhi App टाइप करके सर्च करें।
  • अब Install के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप Download हो जाएगा।
  • इसके बाद ऐप को ओपन करके उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।
  • अब आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को आपको बॉक्स में भर देना है।
  • आपकी स्क्रीन पर अब कुछ दिशानिर्देश खुल जाएंगे। जिन को ध्यानपूर्वक पढ़कर आपको Next बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका बेसिक Profile में नाम, उम्र, शिक्षा एवं पता आदि भरकर पारिवारिक Profile तथा दिए गए भागो में उन के अनुसार पूछी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको उन्हें एक बार चेक कर लेना होगा। और अपने जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म में Upload कर दे।
  • अब Submite के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के उत्तर बहुविकल्पीय होंगे।
  • यह प्रशन दसवीं कक्षा के अनुसार हिंदी, इंग्लिश एवं गणित के होंगे।
  • इन प्रशन के उत्तर देने के बाद आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको ऐप के माध्यम से चयन होने या ना होने की सूचना मैसेज द्वारा प्राप्त हो जाएगी।
  • अब आपकी UP BC Sakhi Yojana का आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

upcmo.up.nic.in Laptop 2023

FAQs

UP BC सखी योजना किसने शुरू की है?

यूपी बीसी योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई है।

यूपी बीसी योजना कब शुरू की गई थी?

यूपी बीसी योजना 22 मई सन 2020 में शुरू की गई थी।

बीसी योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

बीसी सखी योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि महिलाओं को Banking सेवाओं से जोड़कर बेहतर रोजगार प्रदान करना है

UP BC Helpline Number क्या है?

UP BC योजना का हेल्पलाइन नंबर 8005380270 है।

Leave a Comment