बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 आवेदन, लाभ, विशेषताएं और पात्रता

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना 2024

Rashtriya Swasthya Bima Yojana Bihar 2024। बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कैसे करें आवेदन। 58 लाख परिवारों को प्राप्त करवाया जाएगा ₹5,00,000/- तक का स्वास्थ्य बीमा। जानिए क्या है उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता और दस्तावेज।

जैसा के आप लोग जानते हैं कि हमारे भारत में बहुत से नागरिक ऐसे हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। और यदि इसी बीच उनके परिवार में से कोई सदस्य बीमार हो जाता है तो उन्हें उसके इलाज के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। परंतु अब बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 को शुरू किया है। इसके बाद सभी नागरिक अपनी बीमारियों का इलाज आराम से करवा पाएंगे। और यदि आप भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करनी होगी।

rashtriya swasthya bima yojana bihar

इसके बारे में हम आज आपको अपने इस आर्टिकल में स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है? इसका उद्देश्य और लाभ एवं विशेषताएं क्या है? पात्रता और दस्तावेज तथा इसका आवेदन ऑनलाइन कैसे करें। जिसको ग्रहण करने के बाद आप आराम से इस योजना का आवेदन करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।

Bihar Swasthya Bima Yojana 2024

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत 20 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की राज्य कैबिनेट बैठक में की गई है। जिसमें बिहार राज्य के नागरिकों के लिए 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का एक अहम निर्णय लिया गया है। और यह स्वास्थ्य बीमा बिहार राज्य के 58 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राप्त करवाया जाएगा। तथा भारत सरकार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर बिहार 58 परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त करवाया जाएगा। स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वारा गरीबों और अशक्त  वर्गों को सस्ती चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जाएगी। और इस योजना के तहत आवेदन करने वाले को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं, दवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एवं अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ बिहार के गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। तथा यह योजना बिहार के निजी और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं को भी शामिल करती है।

Rashtriya Swasthya Bima Yojana Bihar 2024 को शुरू करने का उद्देश्य बिहार राज्य के नागरिकों को स्वस्थ रखना है। और साथ ही गरीबों और असक्षम वर्गों को सस्ती एवं उचित चिकित्सा सेवाओ तक पहुंचना है। इस योजना के द्वारा नागरिकों को आर्थिक दुर्बलता के कारण होने वाली चिकित्सा खर्चों से बचाओ मिलता है। तथा नागरिकों को चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचने में भी सहायता प्राप्त होगी। और इसी के साथ स्वास्थ्य बीमा योजनाएं सामाजिक समावेशन एवं चिकित्सा संरचना को सुधारने का भी उद्देश्य रखती है। इस योजना के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को भी कम किया जाएगा। और सभी नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 20 फरवरी को बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • प्रत्येक राशन कार्ड धारक को बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा पाएंगे।
  • इस योजना के तहत भर्ती होने के बाद 7 दिन पहले तक की जांच और भारती के दौरान उपचार, भोजन और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक चेकअप एवं दवाई निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अच्छी चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलती है।
  • बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना बिहार राज्य के नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। जिससे वह अनायास होने वाले चिकित्सा खर्चों से बच पाएंगे।
  • स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

जमीन का रसीद ऑनलाइन बिहार कैसे देखें 

  • आवेदक बिहार राज्य का रहने वाला हो।
  • आवेदक गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हो
  • राज्य के सभी जाति वर्ग के नागरिक की सेवा कल प्राप्त कर सकते हैं।
  • केंद्र सरकार की आयुष्मान भारतीय योजना से वंचित परिवार की योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र हैं।

Swasthya Bima Yojana के दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर

पीडीएस बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2024

Bihar Swasthyw Bima Yojana 2024 का आवेदन कैसे करे?

  • Rashtriya Swasthya Bima Yojana Bihar का आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको उस अस्पताल को चेक करना है। जिसमें आपको अपना इलाज करवाना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।
  • फिर आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी। जिसे आपको सुरक्षित अपने पास रखना है।
  • इस प्रकार आप बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

FAQs

स्वास्थ्य बीमा योजना को किस राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किया गया है?

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों का प्रतिवर्ष ₹500000 तक का मुफ्त इलाज करना है।

इस योजना का लाभ कितने परिवारों को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ 58 लाख परिवारों को प्राप्त होगा।

Leave a Comment