AICTE PG Scholarship 2021 | एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2021 आवेदन

एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप 2021-2022

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्धारा AICTE PG Scholarship 2021/एआईसीटीई पीजी स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया को शुरु कर दिया हैं और यही हमारे आज के आर्टिकल का विषय हैं। हम, अपने सभी योग्य देश भर के विद्यार्थियो को बताना चाहते हैं कि, AICTE PG Scholarship 2021 के तहत आपको कुल 14,500 रुपयो की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं ताकि हमारे आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति का प्रयोग करके अपना उच्च शिक्षा को पूरी कर सकें और अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए हम, आपको अपने इस आर्टिकल में, ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021-2022 की पूरी जानकारी व ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे ताकि हमारे सभी विद्यार्थी भारी मात्रा में, आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

Brief Details

भारत सरकार की नई छात्रवृतति ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021-2022।
मासिक तौर पर कितने रुपयो की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी? 14,500 रुपयो  की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
छात्रवृत्ति का केंद्रीय उद्धेश्य हमारे मेधावी विद्यार्थियो को उनकी पर्याप्त उच्च शिक्षा प्रदान करना ताकि उन्हें वित्तीय कारणो से अपनी शिक्षा से समझौता ना करना पडे।
इन्हें मिलेगा योजना का लाभ देश के सभी योग्य विद्यार्थियो को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
योजना के तहत जारी आधिकारीक वेबसाइट का लिंक https://www.aicte-india.org/
योजना के तहत जारी हेल्पलाइन नंबर / सम्पर्क सूत्र https://www.aicte-india.org/contact।

 

ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021-2022

हम, अपने सभी मेधावी विद्यार्थियो को बताना चाहते हैं कि, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने, ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021-2022 के लि आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया हैं जिसके तहत हमारे सभी योग्य विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इस छात्रवृत्ति की मदद से हमारे विद्यार्थियो को 14,500 रुपयो की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी जिससे उनका आर्थिक विकास होगा और वे अपनी उच्च शिक्षा आसानी से पूरी कर पायेगे व अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर पायेगे।

AICTE PG Scholarship 202 – कितने रुपयो की मिलेगी छात्रवृत्ति व क्या हैं लक्ष्य?

हम, अपने सभी विद्यार्थियो को बताना चाहते हैं कि, AICTE PG Scholarship 2020 के तहत उन्हें कुल 14,500 रुपयो की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकें ताकि हमारे मेधावी विद्यार्थियो को रुपयो की कमी के कारण अपनी उच्च शिक्षा से वंचित ना होना पडे और वे इस छात्रवृत्ति का लाभ लेकर अपना पर्याप्त शैक्षणिक विकास कर सकें, यही इस छात्रवृत्ति की मौलिक लक्ष्य हैं जिसे प्राप्त किया जायेगा।

Begum Hazrat Mahal Scholarship 2021

ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021 – जरुरी दस्तावेजो व पात्रताओ की सूची

इस छात्रवृत्ति में, आवेदन करने के लिए हमारे विद्यार्थियो को कुछ जरुरी दस्तावेजो व पात्रताओ की पूर्ति करनी होगी जो कि, इस प्रकार से हैं –

जरुरी दस्तावेजो की सूची –

  1. विद्यार्थी का गेट व जी-पैट का अंक पत्र या फिर स्कोर-कार्ड,
  2. आधार कार्ड,
  3. बैंक खाता पासबुक,
  4. विद्यार्थी के पाठ्यक्रम

जरुरी पात्रताओ की सूची –

  1. विद्यार्थी, भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए,
  2. विद्यार्थी का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और
  3. अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग व दिव्यांग विद्यार्थियो को 1 साल या इससे कम समय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा आदि।

उपरोक्त सभी पात्रताओ व दस्तावेजो की पूर्ति के बाद हमारे सभी विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति में आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी मिशन रोजगार योजना

AICTE PG Scholarship 2021 – ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

हमारे सभी मेधावी विघार्थी इस छात्रवृत्ति में, आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार से हैं-

  • आपको सबसे पहले इस लिंक – https://www.aicte-india.org/ पर क्लिक करके इसकी आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

AICTE PG Scholarship 2021

  • इसके बाद आपको अपनी कम्प्यूटर स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करना होगा,
  • इसके बाद आपको ’’ पी.जी स्कॉलरशिप ’’ का विकल्प मिलेगा जो कि, इस प्रकार से होगा –

AICTE PG Scholarship 2021

  • उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा –

AICTE PG Scholarship 2021 3

  • इसके बाद आपको ’’ अप्लाई फॉर पी.जी स्कॉरलरशिप ’’ का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें नीचे जाने पर आपको ’’ आवेदन करें ’’ का विकल्प मिलेगा
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा –

AICTE PG Scholarship 2021 4

  • सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और ’’ वैलीडेट ’’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
  • आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा,
  • सभी मांगे जाने वाले दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करना होगा और
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके अपने आवेदन फॉर्म को जमा कर देना होगा
  • और इसका एक प्रिंट-आउट प्राप्त कर लेना होगा आदि।

उपरोक्त सभी चरणो को पूरा करके आप आसानी से इस कल्याणकारी योजना में, आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ए.आई.सी.टी.ई पी.जी स्कॉलरशिप 2021 – अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें

हमारे सभी विद्यार्थी इस कल्याणकारी छात्रवृत्ती की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए व अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए इन सम्पर्क विवरणो पर सम्पर्क कर सकते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं-

AICTE PG Scholarship 2021 5

उपरोक्त सम्पर्क विवरणो पर सम्पर्क करके हमारे सभी आवेदक, इस छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment