Ekikrit Kisan Portal
स्वागत है आपका हमारी पोस्ट में! आज हम आपको बताएंगे कि आप छत्तीसगढ़ के एकीकृत किसान पोर्टल (Ekikrit Kisan Portal Chhattisgarh) पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना होगा।
जैसा कि आप जानते हैं, केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के कल्याण के लिए समय-समय पर नई योजनाएं शुरू करती रहती हैं। पहले इन योजनाओं का लाभ उठाने या जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ सरकार ने एकीकृत किसान पोर्टल लॉन्च किया है, जो किसानों के लिए एक वरदान है।
इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको अब कहीं जाने की जरूरत नहीं! यदि आप इस पोर्टल के बारे में और जानना चाहते हैं, तो हम इस पोस्ट में आपको एकीकृत किसान पोर्टल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। बस आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।

Ekikrit Kisan Portal क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से किसानों को योजनाओं का आवेदन करने के लिए अब सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने नही पड़ेंगे। क्योंकि अब आप सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का आवेदन इसी पोर्टल पर कर पाएंगे। और बहुत से किसान ऐसे होते हैं की उन्हें अपनी कृषि से टाइम ही नहीं मिल पता। ऐसे में यदि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने सरकारी दफ्तर चले जाते हैं तो उनका अच्छा खासा टाइम बर्बाद हो जाता है। परंतु अब मिंटो में किसान एकीकृत पोर्टल पर आसानी से योजनाओं का आवेदन करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
CG Ekikrit Kisan Portal का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि उन किसानों को एक ही पोर्टल पर योजना का लाभ प्राप्त करवाना है। जो सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय में नहीं जा पाते थे। क्योंकि कुछ किसान ऐसे होते हैं। जिन से अधिक चला फिर नहीं जाता है। इसीलिए वह उन योजना का लाभ भी प्राप्त नहीं कर पाते। क्योंकि सरकारी कार्यालो में खूब चक्कर काटने पड़ते हैं। और इस से समय एवं धन दोनो ही बर्बाद होते हैं। उनके इस समय और धन को बचाने के लिए ही एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू किया गया है। तथा साथ ही किसानों का डाटा बेस तैयार करना है।
किसान एकीकृत पोर्टल का लाभ
- किसान एकीकृत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरु की गई किसानों की योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
- एकीकृत पोर्टल पर किसान किसी भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर किसानों के धान की एवं समय की दोनों की बचत होगी।
- और वह घर बैठे आराम से एकीकृत पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।
Ekikrit Kisan Portal की पात्रता
- आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- किसी भी किसान योजना के लिए एकीकृत पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
- किसान योजना के लिए पात्रता
- आवेदक करने वाला किसान होना चाहिए।
स्टार्टअप छत्तीसगढ़ योजना 2024
Ekikrit Kisan Portal के दस्तावेज
- आधारकार्ड
- मोबाइल नंबर
- छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
एकीकृत किसान पोर्टल पर आवेदन किस प्रकार करें
- आपको एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म pdf प्रारुप में डाउनलोड हो जाएगा।
- जिसमें आपको अपना नाम, पिता का नाम, मूल निवास प्रमाण पत्र और आवश्यक जानकारी को दर्ज कर देना है।
- अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके इसे RAEO कार्यालय में सत्यापन के लिए जमा कर देना है।
- इस प्रकार समिति के द्वारा आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। जिसकी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा दी जाएगी।
किसान एकीकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें
- सर्वप्रथम आपको किसान एकीकृत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट पर आपको RAEO एवं समिति के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको जिला तहसील, ग्राम पंचायत की जानकारी दर्ज कर देनी है।
- और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अंत में आपके सामने किसान एकीकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ के जो किसान एकीकृत किसान पोर्टल के बारे में नहीं जानते थे। हमने उनके लिए आज अपने इस पोस्ट में किसान एकीकृत पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है। जिससे सभी किसान इस पोर्टल पर आसानी से छत्तीसगढ सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का आवेदन कर पाएंगे। और साथ ही रजिस्ट्रेशन का स्टेटस भी देख पाएंगे। पता हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताए गए सभी जानकारी आपके काम आएगी। और आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।