Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022
बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 आवेदन | Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 Online Registration |
दोस्तों आज हम आपको Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 के बारे में जानकारी देने जा रहे है। बिहार राज्य में बहुत से किसान ऐसे है जो सूखे पड़ने की वजह से अपनी फसलों में बहुत नुकसान उठा रहे है। इसलिए ही बिहार सरकार ने इस सूखे की मार से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बिहार आकस्मिक फसल योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का लाभ बिहार सरकार 11 जिले को प्राप्त कराएगी। इस योजना के तहत मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों इनपुट, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी जैसी फसल को कवर किया जाएगा।
बिहार राज्य के हमारे वे सभी किसान जो कि, लगातार सूखे की मार झेल रहे है और उनके फसलो की क्षति हो रही है उन्हें इस संकट की स्थिति से बचाने व उबारने के लिए बिहार सरकार ने, राज्य स्तर पर Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 को लांच किया है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल मे, प्रदान करेगे ताकि आप सभी इस योजना मे, आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
आपको बता दे कि, इस योजना के तहत सभी चयनित जिलो के किसानो को ना केवल अधिकतम 2 एकड़ की भूमि के लिए बल्कि 2 फसलो के लिए आर्थिक सहायता के साथ ही साथ बीज अनुदान का भी लाभ प्रदान किया जायेगा ताकि हमारे सभी किसान सूखे की स्थिति से बच सकें, बेहतर उत्पादन कर सकें और अपना सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित कर सकें।
अन्त, इस प्रकार हम कह सकते है कि, बिहार सरकार की योजना, किसानो के लिए अति लाभकारी, महत्वाकांक्षी और दूरगामी है जिससे राज्य के सभी किसानो का सतत विकास होगा।
Short Details
योजना का नाम | Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 |
राज्य का नाम | बिहार |
योजना का लक्ष्य | किसानो को फसल क्षति से बचाना और उनका फसल विकास करना |
योजना का लाभ | राज्य के कुल 11 चयनित जिलो को इसका लाभ मिलेगा। |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारीक वेबसाइट | यहां पर क्लिक करें |
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 – प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
बिहार राज्य मे, लगातार सूखे की स्थिति बनने से किसानो को फसल क्षति से बचाने के लिए बिहार सरकार द्धारा राज्य स्तर पर Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 को लांच किया गया है जिसका प्राथमिक लक्ष्य है राज्य के चयनित कुल 11 जिलो के किसानो को इस योजना के तहत अधिकतम 2 एकड़ से लेकर 2 फसलो के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना ताकि आप सभी किसानो का फसल विकास हो सके और आप सभी बेहतर मुनाफा कमाते हुए अपना सामाजिक – आर्थिक विकास सुनिश्चित कर सकें और इस योजना का मौलिक लक्ष्य हैं।
बिहार आकास्मिक फसल योजना 2022 – क्या फायदा होगा?
- इस योजना की मदद से राज्य के चयनित जिलो के किसानो को अधिकतम 2 एकड़ से लेकर 2 फसलो के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी,
- योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को उसी फसल की खेती होगी जो कि, उनके पंचायत को आंवटित होगा,
- योजना के अन्तर्गत मक्का, अरहर, उदड़, तोरिया, आगत सरसो, कुल्थी, आगत मटर, भिंडी, मुली व ज्वार आदि फसलो की खेती करने वाले किसानो को इसका लाभ प्रदान किया जायेगा ताकि राज्य के सभी किसानो का सतत व सर्वांगिन विकास सुनिश्चित हो सकें।
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 – इन 11 जिलो को मिलेगा लाभ?
बिहार आकास्मिक योजना 2022 के तहत बिहार सरकार द्धारा कुल 11 जिलो का चयन किया गया है जो कि, इस प्रकार से हैं –
- गया,
- नवादा,
- औरंगाबाद,
- जहांनाबाद,
- मुंगेर,
- लखीसराय
- शेखपुरा,
- जमुई,
- भागलपुर,
- बांका और
- नालन्दा आदि।
बिहार सरकारी योजनाओं की सूची 2022
बिहार आकास्मिक फसल योजना 2022 – किन दस्तावेजो की जरुरत होगी?
- किसान का आधार कार्ड,
- किसान का पंजीकरण संख्या,
- रकवा व फसल की जानकारी,
- चालू मोबाइल नंबर और
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 Online Reistration
- Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 मे, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा,
- होम – पेज पर आने के बाद आपको योजनाओं में आवेदन करें का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा,
- इस पेज पर आपको बीज अनुदान योजना का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको किसान पंजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको ध्यान से भरना होगा,
- मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करना होगा और
- अन्त मे, आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और इसकी रसीद का प्रिंट – आउट प्राप्त कर लेना होगा आदि।