Bihar Niji Nalkup Yojana 2025
अगर आप बिहार निजी नलकूप योजना 2025 के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं शुरू करती है। इनमें कृषि सिंचाई योजना, किसान कर्ज माफी योजना और सोलर पंप योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है।
यदि आप भी अपने खेत में निजी नलकूप लगाना चाहते हैं तो आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है। जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में बिहार शताब्दी निजी नलकूप से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। जिसके लिए बस आपको हमारा यह लेख नीचे तक पढ़ना है।
Table of Contents
बिहार निजी नलकूप योजना 2025
जिन किसानों की खेती सुखे के कारण खराब हो जाती है। उनके लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना को शुरू किया गया है। जिससे सिंचाई के लिए किसानों के खेत में निजी नलकूप लगाने के लिए बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जो 15 से 35 हजार रुपए की तक की सब्सिडी होगी। तथा पंप के लिए ₹10000 अलग से दिए जाएंगे। तो अब सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब सरकार द्वारा प्राप्त हुई सब्सिडी से वह नलकूप लगाकर अच्छे से अपने खेत की सिंचाई कर पाएंगे। और किसानों को बिहार सरकार द्वारा एक बोरिंग एवं पंप सेट के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी खेती अच्छी होगी। और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
Bihar Niji Nalkup Yojana 2025
शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपने खेत में शताब्दी निजी नलकूप लगवा कर सिंचाई अच्छे से कर पाएंगे। क्योंकि सूखाग्रस्त क्षेत्र में सिंचाई करने की बहुत बड़ी समस्या होती है। और सिंचाई न होने के कारण उनकी खेती खराब हो जाती है। परंतु अब सरकार द्वारा निजी नलकूप लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। और यह आर्थिक सहायता सूखाग्रस्त बिहार राज्य के 30000 किसानों को प्राप्त करवाई जाएगी। यानी के शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के 30000 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
Niji Nalkup Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- निजी नलकूप योजना को बिहार सरकार द्वारा सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसानों के लिए शुरू किया गया है।
- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी से किसान अपनी खेती में निजी नलकूप लगाकर सिंचाई अच्छे से कर पाएंगे।
- इस योजना को बिहार राज्य के सभी प्रखंडों में लागू किया जाएगा।
- निजी नलकूप योजना के तहत बोरिंग के लिए 15000 तक का अनुदान ₹100 प्रति फिट की दर से किया जाएगा।
- मध्य गहराई की बोरिंग के लिए 35000 अनुदान धनराशि 182 रुपए प्रति फिट की दर से प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत 30000 किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- लघु एवं सीमांत किसान भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ 40 डेसिमल जमीन वाले किसान भी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना की पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का निवासी हो
- आवेदक किसान हो।
- लघु एवं सीमांत किसान पात्र हैं।
- 40 डेसीमल जमीन वाले किसान पात्र हैं।
शताब्दी निजी नलकूप योजना के दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के कागजात
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको अपनी सभी जानकारियां जैसे अपना नाम, पता, खेत से जुड़ी जानकारी, आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है।
- अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है
- इसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दे।
- अब आप का बिहार शताब्दी नितिन नलकूप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।