Ladli Behna Awas Yojana PDF Form Download 2024 । लाडली बहना आवास योजना पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड

Ladli Behna Awas Yojana PDF

आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे Ladli Behna Awas Yojana PDF Form Download 2024। लाडली बहना आवास योजना पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड के बारे मै उसके लिए आपको इस पोस्ट को ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा। लाडली बहना योजनाकी महिलाओं के लिए आज हम एक खुशी की खबर लेकर आए हैं। क्योंकि अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनामें एक बदलाव और किया गया है। और जैसा कि आप लोग जानते हैं की लाडली बहना योजनाके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। परंतु अब आर्थिक सहायता के साथ-साथ महिलाओं को आवास भी प्रदान किया जाएगा। तो अब जिन महिलाओं के पास रहने के लिए आवास नहीं है। उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि अब मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं को आवास प्रदान किया जाएगा।  और जिन बहनों ने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है। उनको अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पीएफ फॉर्म डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह पोस्ट ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। और अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाकी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत आवास भी प्रदान किया जाएगा। और इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की 475000 से अधिक महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके बाद अधिक से अधिक महीलाओ के पास अपना खुद का घर होगा। मध्य प्रदेश की जिन महिलाओं के पास रहने के लिए घर नहीं है। वह लाडली बहना आवास योजना का आवेदन 17 दिसंबर से 5 अक्टूबर तक कर सकती हैं। तथा मध्य प्रदेश की महिलाएं जल्द से जल्द इस योजना का आवेदन करके मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत प्राप्त होने वाले आवास का लाभ प्राप्त कर ले।

मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना को कब शुरू किया गया

मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 9 अगस्त को वर्ष 2023 में मंत्रिमंडल की मीटिंग के दौरान शुरू किया गया था।

Ladli Behna Awas Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश में बहुत सी महिलाएं ऐसी है। जिनके पास रहने के लिए कोई निवास नहीं है। जिससे उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परंतु अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजनाकी पात्र महिलाओं को आवास प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के पास अपना खुद का घर होगा। खुद का घर लेने के लिए महिला को किसी पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इस योजना के तहत आवास का निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश लाडली बहनाआवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मंत्रिमंडल की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को आवास प्रदान किया जाएगा। जिनके पास रहने के लिए आवास नहीं है।
  • जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजनाका आवेदन किया है। वही इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ विधवा, तलाकशुदा एवं विवाहित महिला को प्राप्त करवाया जाएगा।
  • कच्चे एवं बेघर महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्राप्त करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना पोर्टल 2023 MP 

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की पात्रता

  • महिला मध्य प्रदेश के रहने वाली हो।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण आवास प्लस एप्लीकेशन या पोर्टल पर रजिस्टर 3,78,662 परिवार जो इंडियन गवर्नमेंट MIS पोर्टल पर ऑटोमेटिक रिजेक्ट हो गए हैं। वह इस योजना के पात्र होंगे।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परियकता महिला पात्र है।
  • महिला की आयु 23 वर्षों से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • चिन्हित 97 हजार परिवार पात्र हैं।
  • जिनकी जनगणना 2011 में हुई है। वह भी इस योजना के पात्र हैं।
  • वह महिलाएं जिन्हें सरकारी या सेंट्रल गवर्नमेंट किसी भी आवास योजना के तहत आवाज न प्राप्त हुआ हो। वह भी इस योजना की पात्र है।
  • कच्चे घर या बेघर परिवार की महिला इस योजना की पात्र है।
  • जिन महिलाओं की आय ₹12000 से कम है। वह भी पात्र हैं।
  • महिला के पास चार पहिया वाहन ना हो।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो और कोई भी इनकम टैक्स न भरता हो।
  • महिला के पास खेती लायक जमीन 2.5 एकड़ से अधिक ना हो और बंजर जमीन पांच एकड़ से अधिक ना हो।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • समग्र परिवार आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो रंगीन हो
  • जरूरी दस्तावेज

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana Form PDF Download करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश की जो भी महिला मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना फॉर्म डाउनलोड करना चाहती हैं। उनको हम यह बता दें कि इस योजना को शुरू हुए केवल दो चार दिन ही हुए हैं। इसीलिए इसकी आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। परंतु हम आपको फॉर्म डाउनलोड करने के लिए एक लिंग दे रहे हैं। जिस पर क्लिक करके आप मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।

लाडली बहना आवास योजना की हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना से संबंधित आपको कोई भी शिकायत दर्ज करनी है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800

Check More Related Links You Would Like:-

FAQs

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को किसने शुरू किया है?

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाका लाभ किन को प्राप्त करवाया जाएगा?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाका लाभ मध्यप्रदेश राज्य की सभी महिलाओं को प्राप्त करवाया जाएगा।

लाडली बहना योजनाको शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

लाडली बहना योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की बेघर एवं कच्चे मकान वाली महिलाओं को आवास प्रदान करना है।

Leave a Comment