मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती 2024 Last Date | Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti 2024 Registration

Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti 2024

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हमारे देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। और इसी बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए बहुत सी योजनाओं को भी शुरू किया गया है। और आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti योजना (मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती 2024 Last Date) के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

और Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगारों के विकास योजनाओं के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करने का सुनहरा मौका प्रदान किया जाएगा। इसीलिए मध्य प्रदेश के जो भी नागरिक बेरोजगार हैं। वह इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और जो नागरिक इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। वह हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

MP Jan Seva Mitra Bharti

एमपी जन सेवा मित्र भर्ती योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू किया है। जिसके तहत विकास योजना का कार्य युवाओं को अनुभव करवाया जाएगा। जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार करने का सुनहरा मौका दिया जाएगा। और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती योजना के अंतर्गत 4695 बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाएगी। तथा उनको नौकरी के साथ-साथ ₹8000 प्रतिमा वेतन भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी। और साथ ही बेरोजगार युवाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

जन सेवा मित्र भर्ती योजना का उद्देश्य

जनसेवा मित्र भर्ती योजना को शुरू करने का उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के युवाओं को विभिन्न सरकारी कार्य करने का सुनहरा मौका प्रदान करना है। जिसके माध्यम से सभी युवा सरकारी दफ्तर में कार्य कर पाएंगे। क्योंकि जैसा कि आप लोग जाते हैं कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बहुत से नागरिक ऐसे हैं। जो नौकरी की तलाश में फिर रहे हैं। और उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे बेरोजगारी की समस्या और अधिक बढ़ती ही जा रही है। इसी बेरोजगारी की दर को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार तो प्राप्त किया ही जाएगा। और साथ ही उनका ₹8000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

MP Jan Seva Mitra Bharti के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती योजना को शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती के तहत बेंच 2 कार्यक्रम के माध्यम से 4695 युवाओं  की भर्ती की जाएगी।
  • जनसेवा मित्र भर्ती के माध्यम से युवा सरकार की विकास योजनाओं के कार्य अनुभव के बारे में जान पाएंगे।
  • इस योजना में भर्ती हुए युवा को विकास योजनाओं के लिए ग्राउंड लेवल पर कार्य दिया जाएगा।
  • युवा का कार्य हर सरकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाना होगा।
  • इस योजना के माध्यम से चयनित भर्ती युवा को प्रतिमा ₹8000 का स्टाईपैड भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश जन सेवा मित्र भर्ती की पात्रता

  • युवा मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष होनी चाहिए।
  • युवा को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोतर होना चाहिए।
  • आवेदन केवल डिग्री/कोर्स पास होने के 2 वर्ष के भीतर करना होगा।

Mukhyamantri Jan Seva Matra Bharti के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती का आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना (मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र) के फोटो बैनर पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद एमपी पोर्टल पर खाता खोलने के लिए साइन अप कर दे।
  • फिर लोगइन कर दे। और यदि आपके पास पहले से ही मध्य प्रदेश पोर्टल पर खाता बना हुआ है तो आपको Login कर लेना है।
  • अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • किसी भी होई गलती को फिर से जांच ले।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती का आवेदन आसानी से कर पाएंगे।

Ek Parivar Ek Naukri Yojana 2024 

इंटरव्यू के लिए चयन की सूची कैसे चेक करें?

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट services.mp.gov.in एमपी ई सर्विस पोर्टल पर जाना है।
  • अब होम मेनू के अलावा तीन लाइन के मेनू पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करना होगा। और फिर “रिजल्ट” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब सेवा नाम के तहत मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना (जनसेवा मित्र) साइड में “व्यू” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद अपने जिले के अनुसार “व्यू” पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सिलेक्टेड अभ्यर्थियों की सूची के साथ  वेटिंग अभ्यर्थियों की सूची भी देख पाएंगे।

FAQs

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कौन सी योजना को शुरू किया गया है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती योजना को शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री जन सेवा भर्ती के तहत क्या लाभ प्रदान किया जाएगा?

मुख्यमंत्री जन सेवा भर्ती के तहत प्रशिक्षण सहायता के साथ युवाओं के लिए स्टाईपैड का लाभ प्रदान किया जाएगा।

जन सेवा भर्ती का लाभ किन को प्राप्त करवाया जाएगा?

जन सेवा भर्ती का लाभ मध्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश जन सेवा भर्ती के तहत कितने युवाओं की भर्ती की जाएगी?

मध्य प्रदेश जन सेवा भर्ती के तहत 4695 युवाओं की भर्ती की जाएगी।

इस योजना के तहत युवाओं को कितना स्टाई पैड दिया जाएगा?

इस योजना के तहत युवाओं को ₹8000 का स्टाइ पैड दिया जाएगा।

Leave a Comment