पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे | PAN Link With Aadhar Number

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे

pan card ko aadhar card se link kaise kare hindi me/kiya jata hai | पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की लास्ट डेट

कितने धारकों ने नहीं करवाया पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक। पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना क्यों आवश्यक है। कुछ लाभ पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के। पैन कार्ड के क्या-क्या नियम है। SMS से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक ऑफलाइन ब ऑनलाइन प्रक्रिया। आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक कैसे करें। Pan car Aadhar card से लिंक है या नहीं कैसे पता करें।

आज हम आपको अपने इस लेख में पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी बहुत ही जरूरी जानकारी के बारे में बताएंगे। क्योंकि कुछ लोगों को अभी यह बात पता नहीं है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत ही जरूरी हो गया है। और यदि आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते तो आपको लोन आदि लेने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं सब समस्याओं से बचने के लिए आपको पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करवाना बहुत ही जरूरी है। और जिन लोगों ने अभी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो वह जल्द से जल्द करवा ले। अन्यथा आगे चलकर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अब आप लोग यह सोच रहे होंगे कि पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कैसे होगा। तो हम आपको यह बता दे कि हम आज आपने इस लेख में आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसीलिए आपको हमारा यह लेख ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

कितने धारको ने नहीं करवाया पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक?

तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि बहुत से लोगों ने इस पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया। इसकी जानकारी हमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  अनुराग ठाकुर जी ने लोकसभा में बताया की अब भी देश में 17 करोड़ 58 लाख पैन कार्ड धारको ने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया है। जिससे IT एक्ट की धारा 139AA के नियम 41 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाता है तो उसका पेन कार्ड नियमों के अनुसार निष्क्रिय हो जाएगा। यानी उसका आधार कार्ड या पैन कार्ड मान्य नहीं होगा। और वह रद्दी हो जाएगा।

अब आप यह जानना चाहते होंगे कि पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए आपको कहां जाना होगा। तो हम आपको यह बता दे कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। जिसके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे। और आप आसानी से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी क्यों है?

सूचना- सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की I-T  रिटर्न को वैध रूप से दर्ज करने के लिए पैन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

जैसा कि सब लोग यह जानते हैं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड दोनो कार्ड ही नागरिक की पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है। और इन दोनों ही कार्ड के बिना नागरिक किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इसीलिए सरकार ने देश के नागरिकों की भलाई करने के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का अनुरोध किया है। जिससे उन लोगों का पता चल जाएगा। जो टैक्स चोरी करते हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। और बहुत बार ऐसा भी होता है कि एक ही व्यक्ति अपने नाम के कई पैन कार्ड बनवाए रहते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों का सत्यापन किया जा सके। और हम आपको यह बता दे कि यदि आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने एक बार फिर अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इसीलिए आपको जल्द से जल्द पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा लेना चाहिए।

पैन कार्ड से लोन कैसे ले | PAN Card से ₹50000 तक का लोन लेने का तरीका

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के फायदे क्या है?

  • देश की सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने की घोषणा इसीलिए की है। क्योंकि हमारे देश में ऐसे कई नागरिक हैं। जो एक से ज्यादा कई पैन कार्ड बनवा लेते हैं। जिससे सरकार को उनकी वित्तीय आय का पता ना चले। और उन्हें कोई कर का भुगतान ना करना पड़े।
  • PAN Card Ko Aadhar Card Se Link करने से टैक्स चोरी को रोका जाएगा। जिससे सरकार के पास अधिक पैसा पहुंच पाएगा। और सरकार उसको देश के विकास के लिए काम में लाएगी।
  • सरकार को धोखा देने तथा करो का भुगतान करने से बचाने के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।
  • जिन लोगों ने एक से अधिक पैन कार्ड बनवाए हैं। तो सरकार द्वारा उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
  • इससे देश में सभी क्षेत्रों में कहां कितना पैसा लगा है। और कुल आय कितनी है आदि सभी आर्थिक जानकारियां भी सरकार के पास मौजूद होंगी।

पैन कार्ड के क्या-क्या नियम है

  • यदि आपने 1 वर्ष में अपने जीवन बीमा में 50,000 से अधिक का भुगतान क्या हो तो आपको इसके लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होगी।
  • पैन कार्ड की जरूरत आपको किसी जगह पर होटल रेस्तरां बिल 25,000 का भुगतान करने में होगी।
  • अगर आप 500000 तक की जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी।
  • पैन कार्ड की आवश्यकता आपको किसी कंपनी या संस्थान को 50,000 तक का शेयर बेजते पर होगी।
  • पोस्ट ऑफिस में भी 50,000 से ज्यादा पैसे जमा करने पर भी पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होगी।
  • और बैंक में ₹50000 तक जमा करने पर भी पैन कार्ड अनिवार्य है।

SMS से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की ऑफलाइन प्रक्रिया

  • सर्व प्रथम आपको अपने किसी भी मोबाइल के मैसेज इनबॉक्स में जाना होगा।
  • अब आपको संदेश में लिखना है। UIDPAN<आधार कार्ड संख्या><पैन कार्ड संख्या>
  • मान लीजिए आपका आधार नंबर 1114444 5555 है। तथा पैन कार्ड की संख्या ABC124D35A है तो आपको संदेश में लिखना होगा। UIDPAN 111144445555 ABC124D35A
  • इसके बाद संदेश को 567678 या 56161 पर भेजना है।
  • आपकी रिक्वेस्ट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) तक पहुंच जाएगी। और आपका PAN Card Ko Aadhar Card Se Link हो जाएगा।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर ही “Link your PAN” पर क्लिक करना होगा।
PAN Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare
  • अब आपके सामने जो पेज खुला है इसमें आपको अपना PAN और Aadhar Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Validate के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से अपना PAN नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है।

PAN Card Aadhar Card से लिंक हुआ है या नहीं यह स्टेटस कैसे चेक करें?

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

इसके बाद आपको होम पेज पर ही “Link Aadhar Status” पर क्लिक करना है।

Link Aadhar Card Pan Card Status
  • अब आपके सामने जो पेज ओपन हुआ है इसमें आपको अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड संख्या को दर्ज करके “View Link Aadhar Status” पर क्लिक करना है।
PAN CARD AADHAR CARD STATUS CHECK
  • अब आपके सामने स्टेटस खुल जायेगा।
  • दोस्तों इस तरह आप अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है।

{ई-पैन कार्ड} Instant e-PAN Card | Apply Online

FAQs

PAN Card को Aadhar Card से लिंक करने का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको पैन कार्ड नंबर से आधार कार्ड नंबर लिंक करने में कोई भी समस्या उत्पन्न हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर – 1800 300  1947

PAN Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare?

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक आप ऑनलाइन माध्यम या SMS के माध्यम से कर सकते है।

Leave a Comment