[आवेदन] वृद्धा पेंशन योजना 2023 राजस्थान | Rajasthan Vridha Pension Yojana Registration

Vridha Pension Yojana 2023 Rajasthan

वृद्धा पेंशन योजना 2023 राजस्थान आवेदन फॉर्म/रजिस्ट्रेशन/पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड | Rajasthan Vridha Pension Yojana 2023 Online Registration Form/PDF Form Download/Application Form| Vridha Pension Yojana Rajasthan Form Kaise Bharen

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि देश में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। जिनका लाभ देश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक प्राप्त कर रहा है। पर ऐसी कोई योजना नहीं थी। जिसका लाभ वृद्ध लोगों को प्राप्त हो। परंतु अब राजस्थान सरकार ने वृद्धों के लिए भी एक पहल कर दी है। और बुजुर्गों के लिए Vridha Pension Yojana Rajastha 2023 को शुरू कर दिया है। जिससे अब बुजुर्गों को अपने बच्चों या किसी और पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। और वह अपनी जरूरत की चीजें खुद खरीद पाएंगे। तथा अपना ध्यान खुद से रख पाएंगे। जिसके लिए उन्हें किसी और के पीछे हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आज हम आपको वृद्ध पेंशन योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करें। क्योंकि अब आपके मन में वृद्धा पेंशन योजना से जुड़े बहुत से सवाल उत्पन्न हो रहे होंगे। जिसका जवाब आपको हमारे इस लेख द्वारा प्राप्त हो जाएगा। उसके लिए आपको हमारा यह लेख ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

वृद्धा पेंशन योजना 2023 राजस्थान

वृद्धा पेंशन योजना 2023 राजस्थान

राजस्थान सरकार द्वारा वृद्धा के लिए वृद्धा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। वृद्धा पेंशन योजना के तहत वृद्ध लोगों को कुछ राशि मासिक आधार पर पेंशन के रूप में सरकार द्वारा दी जाएगी। और जिसमें 58 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध पुरुष को 750 रुपए से लेकर ₹1000 तक की राशि सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। और 55 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिलाओ को 750 से लेकर ₹1000 तक की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वृद्ध लोगों के जीवन की काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। और उनके पालन पोषण में भी कुछ सुधार होगा। सरकार द्वारा मदद प्राप्त होने पर वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे। उन्हें किसी के भी ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य

जैसा कि हमने आपको बताया है कि हमारे देश के बुजुर्गों के ऊपर इतना ध्यान नहीं दिया जाता था। और जिससे उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में कठिनाई होती थी। तथा वह अपना खान-पान अच्छे से नहीं कर पाते। इसीलिए उनमें कमजोरी आ जाती है। राजस्थान सरकार ने ऐसे ही बुजुर्गों के लिए वृद्धा पेंशन योजना को शुरू किया है। जिसका उद्देश्य वृद्धाओ को पेंशन देकर उनकी परेशानी को कुछ कम करना है। इस पेंशन से वह अपना खान-पान अच्छे से कर पाएंगे। और एक अच्छा जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

वृद्धा पेंशन योजना की योग्यता

  • आवेदक राजस्थान का रहने वाला होना चाहिए।
  • वृद्धा पेंशन योजना का आवेदन करने के लिए महिला की आयु 55 वर्ष और पुरुष की आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक का कोई आय का स्त्रोत नहीं होना चाहिए।
  • जिन वृद्धजनो के परिवार की सालाना आय 48,000 से कम की हो। वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • वृद्धा पेंशन योजना के लिए राजस्थान के सभी वृद्ध नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

Vradha Pension Yojana की जरूरी दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Vradha Pension Yojana Rajasthan Online Registration

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देना है। https://ssp.rajasthan.gov.in
  • परंतु आपको पहले Rajasthan Vridha Pension Yojana Online Registration करने के लिए आपको Rajasthan SSO ID बनवाना पड़ेगा। जिसके बन जाने के बाद ही आप इस योजना का आवेदन कर पाएंगे।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिंग का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको यूजर आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • अगले पेज पर आपको राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान फॉम खुल जाएगा।
  • वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान फॉम pdf में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, जन्म तिथि, आदि भरकर मांगे गए कागजातों के साथ अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके ओल्ड एज पेंशन योजना फॉर्म को जमा कर देना होगा।
  • अब आपको forward to verify के विकल्प पर क्लिक करके अपने फोन को verify करने के लिए आगे भेज देना है।
  • इस तरह आपकी vridha pension yojana Rajasthan ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना का स्टेटस चेक करना

  • सर्वप्रथम आपको वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान का स्टेटस चेक करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। या दिए गए लिंक पर http://rajssp.raj.nic.in /पर भी क्लिक कर सकते हो।
  • आपको इसके होम पेज पर मेनू में Reports का लिंक दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपको Pensioner online status का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
  • अब क्लिक करते ही आपके सामने Online Pensioner Application Status पेज खुल कर आ जाएगा। इसमें आपको Application Number एवं कैप्चा कोड भर देना है।
  • इसके बाद अपनी भाषा का चयन करके Show Status के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके सामने राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना स्टेटस आ जाएगा।

योजना संचालन पोर्टल लॉगिन

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना 2023 की लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • आपको ओल्ड एज पेंशन लिस्ट के बारे में जानने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट http://rajssp.raj.nic In./पर जाना होगा।
  • इस के होम पेज पर आपको एक Report का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Beneficiary Report का विकल्प आ जायेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने जिले का नाम चुनना होगा। तथा राजस्थान के जिस जिले में आप रहते हैं। उसका चुनाव करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे। जिस में Rural और Urban हैं। इसका अर्थ है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए Rural और शहरी क्षेत्रों के लिए Urban हैं। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अगर आपने ग्रामीण क्षेत्र का चयन करा है। तो आपके सामने उस जिले में पढ़ने वाली मौजूद सभी ब्लॉक की लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आपको अपने ग्राम पंचायत के नाम का चयन करना होगा।
  • ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर लेना होगा।
  • ग्राम का चयन करने के बाद आपके सामने इसके द्वारा सभी गांव की लिस्ट आ आजाएगी। इस लिस्ट में से आपको अपने गांव के नाम का चयन करना होगा।
  • चयन किए गए गांव के नाम की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
  • इस तरह आप वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान लिस्ट 2023 देख सकते हैं।

FAQs

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना को किसके लिए शुरू किया गया है?

वृद्धा पेंशन योजना को राजस्थान के सभी बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है।

वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की और पुरुष की आयु कितनी होनी चाहिए?

वृद्धा पेंशन योजना काला प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 55 वर्ष और पुरुष की आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।

Leave a Comment