ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें 2024: E Shram Card Update Kaise Kare

ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें 2024:

आप लोग ई श्रम योजना के बारे में तो जानते ही होंगे। जिसको भारत सरकार ने बेरोजगार मजदूरों के लिए शुरू किया है। और इस कार्ड से श्रमिकों को अनेक प्रकार के लाभ एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। और साथ ही उन्हें ई श्रम कार्ड के माध्यम से बीमा कवर भी दिया जाएगा। परंतु इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को अपने ई श्रम कार्ड को प्रत्येक वर्ष अपडेट करना होगा। और आज हम अपने इस लेख में आपको ई श्रम कार्ड अपडेट करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। क्योंकि ई श्रम कार्ड मजदूरों के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज है। और यदि उनका यह कार्ड अपडेट नहीं है तो उनको सरकार द्वारा शुरू की गई सेवाओं और योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसीलिए आपको अपना ई श्रम कार्ड अपडेट करवाना बहुत जरूरी है। और आप ई श्रम कार्ड को अपने मोबाइल से भी अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ई श्रम कार्ड को अपडेट कैसे करें।

ई श्रम कार्ड क्या है?

ई श्रम योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रामिक को जोड़ा जाता है। और उन श्रमिकों को सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाओं का लाभ एवं  वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। परंतु इन सब का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको e shram card बनवाना होगा। तथा ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आपसे कोई शुल्क भी नही लिया जाएगा। और यह श्रम कार्ड आपके जीवन भर की मान्य संख्या होगा। जिसे आपको फिर कभी दोबारा बनवाना नही पढ़ेगा। बस आपको ई श्रम कार्ड को हर साल अपडेट करवाना होगा। और यह कार्ड 12 अंको की एक यूनिट संख्या है। जिसके कारण इसे UAN Card भी कहते हैं।

ई श्रम कार्ड चेक बैलेंस 2024

E Shram Card Update करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाना है।
  • अब वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के नीचे आपको Update का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें 2023
  • इसके बाद आपके सामने उपरोक्त डीटेल्स जैसे UAN नंबर एवं जन्मतिथि आदि। मांगी जाएगी। जिसे आप को भर देना है।
  • डिटेल भरने के बाद Generte OTP विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमे से आपको पहले विकल्प अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी प्रोफाइल का हर एक अनुभव खुल जाएगा। इसमें यदि आप चाहते हैं तो अपना एड्रेस, बैंकअकाउंट, जन्मतिधि आदि बदल सकते हैं।
  • इस प्रकार आप अपना ई श्रम कार्ड अपडेट कर पाएंगे।

सीएसी द्वारा ई श्रम कार्ड अपडेट करना (E Shram Card Update)

  • सर्व प्रथम आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी सीएसी सेंटर पर जाना होगा।
  • अब अपने ई श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और जन्म की तिथि की जानकारी सीएसी सेंटर चालक को बतानी होगी।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को बताए। और अपनी आधार कार्ड नंबर संख्या दे दे।
  • फिर से आधार वेरीफाई के लिए एक बार पुन OTP बताए।
  • अब आप अपने ई श्रम कार्ड में जो जानकारी अपडेट करना चाहते हैं। उसकी जानकारी प्रदान करके ई श्रम कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।
  • इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड सीएसी सेंटर द्वारा अपडेट हो जाएगा।

आज हमने अपने इस आर्टिकल में ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है। जिन श्रमिकों को ई श्रम कार्ड अपडेट करना नहीं आता था। वह अब आसानी से अपना ई श्रम कार्ड अपडेट कर पाएंगे। और श्रम कार्ड से संबंधित सभी योजनाओं एवं सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तथा हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा सभी जानकारी आपके काम आएगी। और आपको हमारा यह लेख पसंद आएगा।  

FAQ

श्रम कार्ड के लाभार्थी कौन हैं?

श्रम कार्ड के लाभार्थी पूरे भारत के असंगठित श्रमिक है।

ई श्रम कार्ड से क्या लाभ प्राप्त होगा?

श्रम कार्ड से मुफ्त बीमा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।

श्रम कार्ड को अपडेट करने में कितना शुल्क लगेगा?

श्रम कार्ड को अपडेट करने में कोई शुल्क नहीं लगेगा।

श्रम कार्ड को अपडेट करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

श्रम कार्ड को अपडेट करने की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in है।

Leave a Comment