विद्यांजलि पोर्टल 2024: Vidyanjali Portal Login School Volunteer Registration

विद्यांजलि पोर्टल 2024

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज के युग में शिक्षा हमारे लिए कितनी आवश्यक है। क्योंकि बिना शिक्षा प्राप्त किए इस समाज में रहना कठिन हो जाता है। इसीलिए सरकार भी आए दिन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई से नई योजनाए चला रही है। जिससे गरीब से गरीब परिवार के बच्चे पढ़ लिखकर सुनहरे अवसर प्राप्त कर पाते हैं। और आज हम अपने इस आर्टिकल में शिक्षा से जुड़ी एक और जानकारी प्रदान करेंगे। जिसको भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यांजलि पोर्टल 2024 शुरू किया गया है। और इस पोर्टल के माध्यम से समुदायिक और सेवा क्षेत्र के भागीदारी के माध्यम से सभी स्कूलों को मजबूत बनाया जाएगा। तथा देश भर के स्कूलों को स्वयसेवको से जोड़ पाएंगे। यदि आप भी विद्यांजलि पोर्टल का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में इससे संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक नीचे तक पढ़ना होगा।

विद्यांजलि पोर्टल को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सामुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों को मजबूत बनाने के लिए शुरू किया है। और स्कूल शिक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां को संचालित किया जाएगा। तथा विद्यांजलि योजना का अर्थ दोनों हाथों से ज्ञान बांटना है। इसीलिए विद्यांजलि के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को आराम से पढ़ा सकता है। और उन्हें बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

Vidyanjali Portal उद्देश्य

विद्यांजलि पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य समुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों की मजबूती को और बढ़ाना है। तथा देश भर के स्कूलों को भी स्वायसेवकों से जोड़ पाएंगे। जिससे शिक्षा को भविष्य में एक आकार प्राप्त होगा। तथा इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक आम लोगों को सरकारी स्कूलों से जोड़ा जाए। जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का विकास भी अधिक होगा।

विद्यांजलि पोर्टल के लाभ

  • विद्यांजलि पोर्टल को शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
  • विद्यांजलि पोर्टल को समुदाय को और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों को मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया है।
  • सेवाएं और गतिविधियां पूरी तरह से शैक्षणिक या सह पाठ्यचार्य संबंधी कार्य कृति की होनी चाहिए।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत अपने  ज्ञान और कौशल को साझा कर पाएंगे। और संपत्ति सामग्री एवं उपकरणों के रूप में उसे योगदान दिया जाएगा।
  • स्वायसेवको को स्कूल छोड़ने एवं पृथक करने से पहले अपने कार्य की एक रिपोर्ट जमा करनी होगी।
  • विद्यांजलि पोर्टल से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आएगा।

Digi Shakti Portal 2023: Student Login, Registration

Vidyanjali Portal की विशेषताएं

  • विद्यांजलि योजना के अंतर्गत कोई भी स्वायसेवक सरकारी और गैर सरकारी व्यक्ति स्कूल से सीधे जुड़कर बच्चों को पढ़ा सकता है।
  • टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक के खिलाड़ियों से मोदी जी ने अनुरोध किया है कि वह अपने अनुभव को इस स्कूल के बच्चों के साथ बांटे। और यह भी आग्रह किया है कि प्रत्येक खिलाड़ी कम से कम 75 स्कूलों में जाकर अपना अनुभव बताएं। जिससे बाकी बच्चों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहिता मिलेगी।
  • इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति चाहे वह पेशे से शिक्षित हो या सेवानिविरत्त, कर्मचारी हो या ग्रहणी कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी भी सरकारी स्कूल में जाकर योगदान दे सकता है।
  • विद्यांजलि योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों को समाज के भिन्न-भिन्न लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। और साथ ही उनके अनुभव से बच्चों में आगे पढ़ने की प्रेरणा उत्पन्न होगी।

विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको  vidyanjali.education.gov.in https पर सर्च करना है।
  • इसके बाद विद्यांजलि की आधिकारिक वेब लिंक का चयन करें।
  • चयन करते ही आप विद्यांजलि के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • जिसमें आपको दाएं साइड पर दिए गए Login बटन पर क्लिक कर देना है।

फिर आपको स्क्रीन में दो भाग दिखाई देंगे। बाए भाग में login करने का विकल्प और दाएं भाग में नयरजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा। जिसमें से आपको NewuserRegistration के निचे SchoolRegistration पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको अपने स्कूल के UdiseCode और दिए गए कैप्चाकोड को भर देना है।

  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करने के बाद आपके स्कूल की Details दिखाई देगी। और Udise की एंट्री करते समय दर्ज किए गए मोबाइल नंबर भी दिखाई देगा।

  • अब नीचे दिए गए बॉक्स में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज कर दें। और Get OTP पर टैप कर दे।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा। जिससे आपको EnterYourOTP वाले बॉक्स में भरना होगा।
  • फिर Verify पर टैप कर दे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर SuccessfullySubmited का एक पॉपअप मैसेज आएगा। आपको जिसमें OK के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने स्कूल का नाम और रजिस्ट्रेशन स्टेटस दिखाई देगा। तथा आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन पूरा होने का मैसेज आ जाएगा।
  • इस प्रकार आपके स्कूल का रजिस्ट्रेशन विद्यांजलि पोर्टल में सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Not विद्यांजलि पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

जिन लोगों को विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना नहीं आता था। उनके लिए आज हमने अपने इस आर्टिकल में रजिस्ट्रेशन करने की सभी जानकारी प्रदान कर दी है। जिसके बाद वह अपने स्कूल का रजिस्ट्रेशन आसानी से कर पाएंगे। और विद्यांजलि पोर्टल का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तथा हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई सभी जानकारी आपके काम आएगी।

{Login} CRCS सहारा रिफंड पोर्टल लॉगिन – Sahara Refund Portal Login

FAQ

विद्यांजलि योजना की घोषणा किसके द्वारा की गई है?

विद्यांजलि योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है।

विद्यांजलि योजना के तहत किन को लाभ प्राप्त होगा?

विद्यांजलि योजना के तहत देशभर के लाखो छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को भी लाभ प्राप्त होगा।


विद्यांजलि योजना के तहत किन को लाभ प्राप्त होगा?

इस योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को सरकारी स्कूलों के बच्चों से जोड़ना है। जो देश में एक अच्छा स्थान रखते हैं।

Leave a Comment