PM Shri Yojana 2023 Kya Hai
पीएम श्री योजना का उद्देश्य | पीएम श्री योजना क्या है? लाभ व उद्देश्य | पीएम श्री योजना पोर्टल | PM Shri Yojana 2023 Portal/School User Login
आज हम आपको बताएंगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शिक्षक दिवस पर एक नई योजना को लागू करा है। इस योजना का नाम पीएम श्री योजना है। इस योजना के द्वारा छात्र-छात्राओं की शिक्षा को अनेक बढ़ावा मिलेगा। और राज्य के करोड़ो बच्चो को इसका लाभ भी प्राप्त होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने इस योजना को ट्विट कर दिया है। इस योजना के जरिए से ही लगभग 14,500 स्कूल स्मार्ट स्कूल बनने में सहायक होगे। जितना स्कूल अच्छा होगा। उसमे पड़ने वाले बच्चे उतना ही ज्ञान हासिल कर सकेंगे।
और अपना आने वाला भविष्य उज्जवल बना सकेंगे। तथा साथ ही शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि मुझे पीएम श्री योजना (PM SHRI YOJANA 2023) को 5 सितंबर टीचर डे के दिन लागू करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ के इस योजना का लाभ हासिल करे।

पीएम श्री योजना 2023 क्या है?
पीएम श्री योजना के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी जी ने नए स्कूल बनवाए तथा पुराने स्कूलों की मरम्मत करवाई। और स्मार्ट क्लास को भी आरंभ किया। इस योजना के तहत बच्चों की शिक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। जिसे बच्चे अधिक से अधिक ज्ञान हासिल कर पाए। तथा शिक्षा मंत्रालय के अनुसार पीएम श्री योजना को पीएम श्री स्कूल (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) भी कहा जाएगा। यह योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भारत में 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
पीएम श्री स्कूल NEP प्रयोगशाला के रूप में भी कार्य करेंगे। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक ब्लॉक में से एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी। और साथ ही जिले के एक माध्यमिक एवं एक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। तो चलिए आज हम पीएम श्री योजना के बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। जिसके लिए हमें इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Brief Details
योजना के नाम | PM Shri Yojana 2023 |
उद्देश्य | भारत के सभी स्कूलों को मॉडर्न बनाना |
लाभ | भारत के शिक्षा स्तर को बढ़ाएगा और स्कूल को और भी बेहतर करना |
डिपार्टमेंट | भारतीय शिक्षा विभाग |
कब से लागू होगा | 5 सितंबर 2022 |
Official Website | https://pmshrischools.education.gov.in/ |
PM Shri Yojana का उद्देश्य क्या है?
PM Shri Yojana को शुरू करने का उद्देश्य यह है की पूरे भारत में निजी स्कूलों से अच्छे से अच्छे सरकारी स्कूल खोले जाना है। जिनका नाम पीएम श्री योजना रखा जाएगा। भारतवर्ष में केंद्रीय विद्यालय संगठन के माध्यम से चलाए जा रहे विद्यालयों से पीएम श्री स्कूल का संचालिय बिल्कुल अलग होगा। पीएम श्री स्कूल एक प्रकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2021 की प्रयोगशाला होंगे। सरकार द्वारा इन स्कूल के भविष्य के लिए छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना है। तथा पीएम श्री स्कूल खेल आधारित या गतिविधियां में शिक्षण एवं भाषा कौशल के विकास पर केंद्रित होगा। इस योजना के तहत बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने की उम्मीद जागेगी। और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अलग ही पहचान मिलेगी।
PM Shri Yojana Official Website
पीएम श्री योजना के लिए शिक्षा, कौशल विकास एवं उघमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के स्कूलों को चुनने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल को भी लॉन्च किया है। राज्य की सभी सरकार अपने यहां के स्कूलों का चुनाव करके उनको श्री स्कूल के लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmshrischools.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। देश के सभी राज्य से प्रत्येक ब्लॉक में से दो दो सरकारी स्कूलों को चुना जाएगा। जिसके बाद उन्हें सीएम श्री स्कूल में बदला जाएगा।
पीएम श्री योजना के अंतर्गत 1780 स्कूलों को बेंचमार्क किया जायेगा।
1780 स्कूलों को बेंचमार्क करने के लिए पीएम श्री योजना के तहत ₹2,00,000,00 (दो करोड़ रुपये) की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसमें कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। और NEP विभिन्न चरणों में विभाजित एक पाठ्यचार्य संरचना एवं शिक्षण शैली की परिकल्पना करती है। जैसे आधारभूत वर्ष (पूर्व विधायक और शिक्षा 1 से 3 तक) इनमें खेल आधारित शिक्षा शामिल हैं। प्रारंभिक स्तर में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी को इसमें कुछ औपचारिक कक्षाओं के जरिए शिक्षण दिया जाएगा। और मध्यम स्तर कक्षा 6 से 12वी तक के विद्यार्थियों को इसमें विशेष शिक्षकों के जरिए शिक्षा प्राप्त करवाई जाएगी।
पीएम श्री योजना के के लिए 27,360 करोड़ रुपए की मंजूरी प्राप्त हुई।
इससे केंद्र सरकार, केंद्र शासित प्रदेश राज्य एवं स्थानीय स्कूलों को फायदा प्राप्त होगा। 18 लाख से अधिक छात्रों को इससे लाभ प्राप्त हो सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 वर्षों में 14,500 स्कूलों के उन्नयन तथा इसके लिए कुल 27,360 करोड़ रुपए की पीएम श्री परियोजना को मंजूरी दे दी है। कि इसको केंद्र रुपया प्रदान करेगी। इसको शुरू करने के लिए 18,128 करोड़ रुपए। और DBT Funding स्कूलों में सीधी प्रदान की जाएगी। तथा प्रधानाध्यापक और स्कूल समितियां अपने नकद का 40 फीसदी कैसे खर्च करेंगी। यह वे तय कर सकती हैं। पर्यावरण के अनुकूल का प्रयोग करते हुए स्कूल हरित किए जाएंगे। और साथ ही पर्यावरण परंपराओं एवं प्रथाओ आदि को भी जांच की जाएगी। इस योजना की आधिकारिक पोर्टल पर स्कूल खुद आवेदन कर सकते हैं।
Digi Shakti Portal: Student Login
पीएम श्री योजना के अंतर्गत कितने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा?
पीएम मोदी जी ने शिक्षक दिवस पर एक नई पहल की घोषणा की थी। जिसमें पूरे देश के 14,500 स्कूलों को विकसित व अपग्रेड किया जाएगा। जिसमें पुराने सभी स्कूलों को मॉडल स्कूल की तरह बनाया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूर्ण भावना समाहित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने में जो खर्च आएगा। वह सेंट्रल गवर्नमेंट वाहन उठाएगी। यह एक आधुनिक परिवर्तन आने वाली अपग्रेड होगी। जिसमें विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवाई जाएगी। जिससे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
पीएम श्री योजना 2023 का लाभ क्या है
- पीएम श्री स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ स्मार्ट खोज प्रयोगशाला का भी निर्माण किया जाएगा।
- इन स्कूलों में बच्चों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब भी होगा।
- इसमें गुणकारी विकास के लिए बच्चों की रुचि के अनुसार उनकी गुणवत्ता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत अपग्रेड किए जाने वाले स्कूलों में नवीनतम तकनीकी, स्मार्ट शिक्षा एवं आधुनिक ढांचा तैयार किया जाएगा।
- प्राइमरी और प्री प्राइमरी के बच्चों को खेलकूद के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी छात्रों को अलग-अलग प्रयोग के माध्यम से शिक्षा को ऑब्जर्वर और यह करना भी सिखाया जाएगा।
- बच्चों को किताबें प्राप्त होने के साथ-साथ प्रयोगशाला भी प्रदान की जाएगी।
PM Shri Yojana पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
पीएम श्री योजना पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया दो प्रकार से है:
- Login for Nationa, State and District User
- Login For School User
National, State and District User के लिए
- पीएम श्री योजना पोर्टल में Login for National, State and District User के लिए करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होम पर पर ही ” Login for National, State and District User” पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने जो पेज खुला है इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा

- ओटीपी का सत्यापन करके आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।
PM Shri Yojana School User के लिए लॉगिन कैसे करें?
- पीएम श्री योजना पोर्टल में School User Login के लिए करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होम पर पर ही ” Login for School User” पर क्लिक करना है।

अब आपको अपना UDISE Code और Mobile Number डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।

- OTP कोड का सत्यापन करके आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।
URISE Portal 2023: urise.up.gov.in Student Registration
सारांश
आज हमने आपको अपने इस लेख में पीएम श्री योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर दी हैं। जिससे आप इस योजना का आवेदन करके अपने स्कूल को अच्छे से अच्छा बना सके। और छात्राओं के लिए शिक्षा स्तर को आगे बढ़ा सकें। जिससे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वह भविष्य में अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन कर सकेंगे। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख बहुत पसंद आया होगा।
FAQs
पीएम श्री योजना को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि पूरे भारत के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना है।
पीएम श्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
https://pmshrischools.education.gov.in/