नोनी सुरक्षा योजना 2024 | Noni Suraksha Yojana | Online Registration

Noni Suraksha Yojana 2024

आज हम आपको नोनी सुरक्षा योजना 2024के बारे में जानकारी देने जा रहे है। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में Noni Suraksha Yojana 2024 को लागू किया गया इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण होने एवं 12 वीं कक्षा को पास करने के बाद उनको एक लाख राशि दी जाएगी ताकि उनके आने वाले वक़्त में यह राशि काम आएगी या आगे की पढ़ाई में सहायता देगी।

इस के अंतर्गत एक निश्चित उम्र होने के बाद एक निश्चित राशि बालिका को दी जाएगी। इस धनराशि का उपयोग वह अपने आपको को आर्थिक रूप से सबल बनाने में कर सकती है। तो वह धनराशि आखिर कितनी है। किस तरह से आप नोनी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकते है, और इसके लिए जरूरी योग्यता क्या है यह सब आप इस आर्टिकल में जानेंगे। तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

नोनी सुरक्षा योजना 2022

नोनी सुरक्षा योजना का लाभ 

  • छत्तीसगढ़ की गिनती आज भी एक गरीब राज्य में होती है। इस गरीबी की सबसे अधिक मार लड़कियों को झेलनी पड़ती है।
  • यदि कोई लड़की अपनी पढ़ाई करना चाहती है और खुद के पैरों पर खड़ी होना चाहती है तो आर्थिक तंगी उसके पैर बांध देती है।
  • लेकिन सरकार इस आर्थिक बदहाली को किसी लड़की के सपनो की बेड़ियां नही बनने देना चाहती है इसलिए सरकार ने नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2021 का उद्घाटन किया है।
  • जैसा कि बताया कि यह योजना लड़कियों को आर्थिक मदद मुहैया कराती है। कोई लड़की जब 18 वर्ष की हो जाए और 12 वी भी पास हो तो उस नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2024 की तरफ से 1 लाख की राशि दी जाएगी।
  • उस धनराशि पर पूरा अधिकार उस लड़की का रहेगा। वह इस धनराशि को कैसे भी उपयोग कर सकती है, लेकिन सरकार इस मकसद से यह राशि देती है, ताकि लड़की अपने पैरों में खड़ी हो सके।

Read: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024 की नई लिस्ट कैसे देखें

नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2024 के लिए जरूरी पात्रता.

  • इस योजना का लाभ उसी बालिका को मिल पायेगा जिसके माता पिता छत्तीसगढ़ के निवासी हो।
  • इस योजना में किसी भी दंपत्ति की सिर्फ दो बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा। यदि किसी की दो से अधिक लड़कियां है तो दो के अतिरिक्त बाकी किसी लड़की को इस योजना का लाभ नही मिल पाएगा।
  •  योजना का लाभ उसी परिवार की बच्ची उठा पाएगी, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।
  • उक्त परिवार के मुखिया का नाम ग्रामीण विकास विभाग की गरीबी रेखा की सूची में जरूर लिखा होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ वही बालिका उठा पाएगी जिसका जन्म 1 अप्रैल 2014 के बाद हुआ है।

नोनी सुरक्षा योजना में लगने वाले दस्तावेज़

इस योजना का आवेदन करने के दौरान आपको इन सब डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसलिए ये सभी डाक्यूमेंट्स अपने साथ रखें।

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा का प्रमाणपत्र
  • आवेदक का जन्म प्रमाणपत्र

Read: अनलॉक 2.0 गाइडलाइन्स और न्यू रूल्स इन हिंदी

नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ के लिए ऑनलाइन आवेदन.

नोनी सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कुछ इस प्रकार कर सकते हैं:-

  • आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां पर आपको एक रेजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा। आपको यही विकल्प चुनना है।
  • इसके बाद आपके सामने नोनी सुरक्षा योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म को अब भरना है।
  • इस फॉर्म को भरते वक़्त विशेष सावधानी रखें। क्योंकि गलत जानकारी जाने पर आपका फॉर्म कैंसल भी हो सकता है।
  • सारी जानकारी भर जाने के बाद एक बार फॉर्म को चेक कर लें और फिर सबमिट कर दें।
  • इस तरह से नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आप भर चुके हैं।

नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ की बालिकाओं के लिए एक सहायक योजना साबित हो सकती है। इस बात में कोई दोराय नही है कि छत्तीसगढ़ के अधिकतर परिवारों में लड़कियों की शिक्षा के ऊपर इतना निवेश नही किया जाता।

ऐसे में रोजगार के लिए निवेश करना तो दूर की बात दिखती है। इस तरह की योजना से कोई भी लड़की अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए ब्यूटीपार्लर या किसी अन्य तरह काम शुरू कर सकती है।

Leave a Comment