{Registration} पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 Online Registration

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Registration Kaise Kare 2023/Online Apply | पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें/एप्लीकेशन फॉर्म

किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। जिसका पूरा नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। जिन लोगों को इस योजना के बारे में अभी तक नहीं पता चला है। उनके लिए एक बार फिर हम अपने इस आर्टिकल में पीएम किसान योजना से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान करेंगे। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना के बारे में पता चले और वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें। क्योंकि हमारे देश के बहुत से किसान ऐसे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 Online Registration Form

जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती। और वह जैसे तैसे करके इसी उम्मीद से कृषि करते हैं कि फसल अच्छी हो जाएगी तो उनके परिवार का पालन पोषण अच्छे से हो जाएगा। परंतु किसी कारणवश उनकी खेती में नुकसान हो जाता है तो किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए ही सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। जिसके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे। की पीएम किसान योजना क्या है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसको सरकार 3 किस्तों में प्रदान करेगी। इस योजना में 6000 रुपए किसान को प्राप्त करवाए जाएंगे। जो सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में 2,2 हजार करके ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार द्वारा अब तक 12th Installment किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा चुकी है। और जिन किसान भाइयों ने अभी इस योजना का रजिस्ट्रेशन नही कराया है। वह जल्द से जल्द करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में हम आपको नीचे बताएंगे। और साथ ही इस योजना का उद्देश्य लाभ एवं  दस्तावेज आदि के बारे में भी कुछ जानकारियां प्रदान करेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

पीएम किसान योजना को सरकार ने इसी उद्देश्य से शुरू किया है कि जिन किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद हो। और वह अपने परिवार के साथ हसी खुशी अपना जीवन व्यतीत करे। क्योंकि बहुत से किसान ऐसे हैं। जिनकी कृषि में कोई भी नुकसान हो जाता है तो उनकी खेती करने से दिल हट जाता है।

और वह कृषि छोड़ कर किसी दूसरे काम की तलाश करने लगते हैं। जिससे किसानों की संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी। इसीलिए सरकार किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए आए दिन किसानों के हित में नेई से नई योजनाओं एवं सुविधाओ की शुरुवात करती रहती है। और इसी उद्देश्य से पीएम किसान योजना को शुरू किया है कि किसानों की खेती करने में मन लगे। और वह हसी खुशी कृषि करते रहे। क्योंकि किसानों की वजह से ही हम सब को अनाज, सरसो और अन्य खाद उत्पादक प्राप्त होते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ क्या है?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को 3 किस्तों में 6000 रुपए प्राप्त करवाए जाएंगे।
  • इस योजना से प्राप्त होने वाली धनराशि से किसान अपनी कृषि को और अधिक बेहेतर कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री जी ने इस योजना की अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च कर दिया है।
  • इस योजना से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
  • पीएम किसान योजना के तहत प्राप्त होने वाली धन राशि किसानों को 2,2 हजार करके प्राप्त करवाई जाएगी।
  • पीएम किसान योजना को देख कर मध्यप्रदेश सरकार ने पीएम किसान कल्याण योजना को भी शुरू किया है। जिसमें किसानों को हर साल 4000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि चेक मोबाइल नंबर

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • खेत की खतौनी
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 Online Registration – Easy Steps

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसमें पीएम किसान योजना से जुड़ी केई सुविधाएं दिखाई देगी। आपको फार्मर कॉर्नर के नीचे New Farmer Registration का विकल्प पर क्लिक कर देना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 Online Registration
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। जैसा नीचे दिखाया गया है।
  • इसमें आपको अपना आधार नंबर तथा केप्चा कोड दर्ज करके। Get OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा। इसमें आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी। और भूमि से संबंधित जानकारी देने के लिए आपको सर्वे, खाता नंबर, खसरा नंबर तथा एरिया का साइज भरना होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023
  • अब आपको Submit ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपका पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

पीएम किसान योजना का आवेदन मोबाइल ऐप से करना

यदि आप पीएम किसान योजना का आवेदन मोबाइल ऐप से करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। क्योंकि अब सरकार ने इस योजना की सभी जानकारी किसानों को प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल ऐप को भी लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल ऐप पर आपको वे सब ही सुविधाओ प्राप्त होगी। जो आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस ऐप को आप प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आपको नया किसान पंजीकरण (new Farmar registration), लाभार्थी की स्थिति (Beneficiary Status), आधार में संशोधन की सुविधा (edit aadhar details), स्वपंजीकारा किसानों की स्थिति (status of self ragistration farmar), पीएम किसान हेल्पलाइन (pm kisan helpline) आदि सब सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023 List

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • किस्त चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा।
PM Kisan Sammna Nidhi Yojana 2023 Status
  • इसके बाद आपको बेनेफिशयरी ऑप्शन को चुनना होगा।
  • जिस पर आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। जिसमें आपका नाम और बैंक में कितनी किस्त जमा है। यह पता चल जाएगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर भरकर Get data पर क्लिक करना होगा।

2nd Method

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मेनू बार में फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर तीन ऑप्शन आ जाएंगे। आधार संख्या, खाता संख्या और मोबाइल नंबर इन तीनो में से एक को चुन कर पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको गेट डाटा विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पीएम किसान स्टेटस खुल जाएगा। और आपको रजिस्ट्रेशन की एक लिस्ट भी मिल जाएगी।

FAQs

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कितनी धन राशि प्राप्त करवाई जाएगी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 6000 रुपए की राशि प्राप्त करवाई जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

PM Kisan Samman Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in है।

Leave a Comment